अयोध्या: नियावां से जमथरा मार्ग का हुआ कायाकल्प, सांसद ने कही ये बड़ी बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। फैजाबाद शहर में नियावां से जमथरा जाने वाली सड़क के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। शुक्रवार को सांसद, विधायक व मेयर ने सड़क का शिलान्यास किया गया। शिलान्यास कार्यक्रम में अयोध्या के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि अयोध्या का विकास प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। इसके लिए प्रदेश सरकार …

अयोध्या। फैजाबाद शहर में नियावां से जमथरा जाने वाली सड़क के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। शुक्रवार को सांसद, विधायक व मेयर ने सड़क का शिलान्यास किया गया। शिलान्यास कार्यक्रम में अयोध्या के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि अयोध्या का विकास प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। इसके लिए प्रदेश सरकार की तरफ से पर्याप्त बजट दिया जा रहा है। उन्होंने कहा अयोध्या नगर निगम की कोई भी सड़कें जो बनने योग्य हैं बिना बने नहीं रह सकेंगी।

नगर निगम अयोध्या ने परियोजना का खाका खींचकर शासन को भेज दिया है। जल्द ही प्रदेश सरकार की तरफ से बजट पास कर दिया जाएगा, जिसके बाद शीघ्र निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा। मेयर ने कहा कि नियावां चौराहे से जमथरा मार्ग के महत्व को देखते हुये इसे गुणवत्ता परक बनाने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया है। यहां पर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के भी जनसामान्य बड़ी तादाद में अंतिम संस्कार के कार्यक्रमों में आते हैं।

कार्यक्रम में अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद गुप्ता भी मौजूद रहे। सांसद ने कहा कि अयोध्या के विकास में भारत सरकार और राज्य सरकार पूरी तरह संवेदनशील है और हर अपेक्षित विकास के कार्य को संज्ञान के आने पर हर संभव मदद प्राप्त हो रही है। उन्होंने कहा आने वाले समय में अयोध्या के विकास को एक मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। शिलान्यास में पार्षद बुद्धि लाल प्रजापति, पार्षद बाबू नंदन सोनकर, भाजपा के कार्यकर्ता, नगर निगम के मुख्य अभियंता निर्माण मनीष अवस्थी उपस्थित थे।

संबंधित समाचार