बरेली: किसान आंदोलन में मरने वाले किसानों को मिले शहीद का दर्जा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शुक्रवार को एनसीपी कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष और प्रदेश महासचिव के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंच कर प्रदर्शन किया। इस दौरान राष्ट्रपति को संबोधित एक 15 सूत्रीय ज्ञापन दिया गया। जिसमें पीआरवी द्वारा पार्टी के जिला महासचिव यूसुफ अली के उत्पीड़न, पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की मूल्य वृद्धि वापस लेने, किसान आन्दोलन में …

बरेली, अमृत विचार। शुक्रवार को एनसीपी कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष और प्रदेश महासचिव के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंच कर प्रदर्शन किया। इस दौरान राष्ट्रपति को संबोधित एक 15 सूत्रीय ज्ञापन दिया गया।

जिसमें पीआरवी द्वारा पार्टी के जिला महासचिव यूसुफ अली के उत्पीड़न, पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की मूल्य वृद्धि वापस लेने, किसान आन्दोलन में शहीद किसानों को शहीद का दर्जा देने के साथ 50 लाख रूपये उनके परिवार को देने का मुद्दा उठाया गया।

प्रदर्शन में भाग लेने वालों में मुशर्रफ अली अंसारी, डा. शाहिद, यूसुफ अली, नफीस अंसारी, मनोज यादव, समीर अंसारी वाजिद अंसारी, नसीम अंसारी, एजाज अंसारी, छेदालाल आदि शामिल रहे।

संबंधित समाचार