चित्रकूट: 5.50 लाख के इनामी डकैत गौरी का अंत, एसटीएफ ने मुठभेड़ में आज सुबह मार गिराया, पांच महीनों से जंगलों में छिपा था
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में शनिवार सुबह एसटीएफ ने साढे़ पांच लाख के इनामी खूखांर डकैत गौरी यादव को मुठभेड़ में मार गिराया। जबकि गौरी के बाकी साथी भागने में कामयाब हो गए। गौरी यादव पर यूपी में पांच लाख और एमपी में 50 हजार का इनाम रखा गया था। बताया जा रहा है …
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में शनिवार सुबह एसटीएफ ने साढे़ पांच लाख के इनामी खूखांर डकैत गौरी यादव को मुठभेड़ में मार गिराया। जबकि गौरी के बाकी साथी भागने में कामयाब हो गए। गौरी यादव पर यूपी में पांच लाख और एमपी में 50 हजार का इनाम रखा गया था। बताया जा रहा है कि यह मुठभेंड शनिवार सुबह करीब चार बजे बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के जंगल में हुई थी। एसटीएफ ने गौरी के पास से भारी मात्रा में असलाह भी बरामद किया है। गौरी के मारे जाने की सूचना के बाद चित्रकूट के लोगों ने अब राहत की सांस ली है।
इसी जंगल में एसटीएफ ने 25 हजार के इनामी को मारा था
मुठभेंड में गौरी के मारे जाने के बाद जब तलाशी हुई तो गौरी के पास से एसटीएफ को एके47 और भारी मात्रा में असलहा बरामद हुआ है। जिसे एसटीएफ ने जब्त कर लिया है। बताते चलें कि इससे पहले भी 31 मार्च को इसी गैंग से एसटीएफ की मुठभेंड हुई थी। जिसमें एसटीफ ने 25 हजार के इनामी भालचंद को मार गिराया था। भालचंद के मारे जाने के ठीक पांच महीनें बाद ही अब एसटीएफ ने गौरी को भी मार गिराया।
डकैतों में एक बड़ा नाम था गौरी यादव
ददुआ और ठोकिया के डकैत गौरी यादव बीहड़ में बड़ा नाम बन चुका था। गौरी यादव काफी लंबे समय से अंडरग्राउंड चल रहा था। चार महीने पहले अचानक ही इसने चित्रकूट के जंगलों में फायरिंग कर दहशत फैला दी थी। करीब 20 साल पहले डकैती की दुनिया में एंट्री करने वाले गौरी यादव ने 2005 में अपना अलग गैंग बनाया था।
गौरी पर दर्ज थे 50 से अधिक मामले
वर्ष 2009 में गौरी यादव को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि बाद में उसे जमानत मिली और वह बाहर आ गया। बाहर आने के बाद गौरी यादव फरार हो गया। जिसके बाद यूपी और एमपी सरकार ने उसके ऊपर संयुक्त रुप से साढ़े पांच लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया। बताते चले कि गौरी यादव पर हत्या, अपहरण, फिरौती तथा सरकारी काम में बाधा डालने समेत अन्य मामलों में 50 से भी अधिक मामले दर्ज थे। हालांकि अब उसके मारे जाने के बाद लोगों ने भी राहत की सांस ली है।
यह भी पढ़े-
कोविड-19: भारत में 24 घंटों में आए 14,313 नए मामले, 549 लोगों की हुई मौत
