अयोध्या: पीएनबी की महिला अधिकारी का फंदे से लटका मिला शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। पंजाब नेशनल बैंक की ख्वासपुरा शाखा की सेकेंड मैनेजर का शव उनके कमरे में फंदे से लटका मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 32 साल की श्रद्धा गुप्ता निवासी राजाजीपुरम, गोमतीनगर लखनऊ के रूप में हुई। वह यहां बैंक के सामने किराए पर रहती थीं। पुलिस ने परिजनों को …

अयोध्या। पंजाब नेशनल बैंक की ख्वासपुरा शाखा की सेकेंड मैनेजर का शव उनके कमरे में फंदे से लटका मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 32 साल की श्रद्धा गुप्ता निवासी राजाजीपुरम, गोमतीनगर लखनऊ के रूप में हुई। वह यहां बैंक के सामने किराए पर रहती थीं। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार श्रद्धा ने 2015 में रीडगंज स्थित पीएनबी की मुख्य शाखा में क्लर्क के पद पर जॉइन किया था। प्रमोशन के बाद श्रद्धा को ख्वासपुरा स्थित बैंक की शाखा में सेकंड मैनेजर के पद पर भेजा गया था। उसने बैंक के सामने विष्णु एंड कंपनी बिल्डिंग में किराए पर कमरा ले रखा था। श्रद्धा यहां शुरू से ही अकेली रहती थी। चार भाई बहनों में श्रद्धा दूसरे नबंर पर थी।

शनिवार की सुबह जब दूध वाले ने श्रद्धा के कमरे का दरवाजा खटखटाया तो कोई भी आवाज न आने पर उसने मकान मालिक को सूचित किया। मकान मालिक ने भी काफी देर तक प्रयास किया जब दरवाजा नहीं खोला तो साइड की खिड़की से झांका तो उसके पैरों के नीचे से जमीन सरक गई।

मकान मालिक ने देखा कि श्रद्धा फंदे पर लटकी हुई थी। उसने तुरंत पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची अलीगढ़ चौकी की पुलिस ने परिजनों को सूचित किया। पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है। वहीं यहां पहुंचें परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जब इस बाबत नगर कोतवाल सुरेश पांडेय से बात करने के लिए फोन किया तो उन्होंने उठाया नहीं।

संबंधित समाचार