बरेली: महिला डाक्टर से दोस्त ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। डाक्टरी की पढ़ाई कर रही छात्रा को उसके साथी ने शादी करने की बात कहते हुए अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद आरोपी ने छात्रा का शारीरिक शोषण किया और उसकी अश्लील वीडियो और फोटो ले लिए। बाद में वह उन फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी …

बरेली, अमृत विचार। डाक्टरी की पढ़ाई कर रही छात्रा को उसके साथी ने शादी करने की बात कहते हुए अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद आरोपी ने छात्रा का शारीरिक शोषण किया और उसकी अश्लील वीडियो और फोटो ले लिए। बाद में वह उन फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा। विवाद बढ़ा तो उसने फोटो वायरल भी कर दिए।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एक युवती एक संस्थान से डाक्टरी की पढ़ाई कर रही है। उसने पुलिस को बताया कि इससे पहले वह जहां पर पढ़ाई करती थी। वहां पर उसकी दोस्ती बिहार के अमित कुमार के साथ हो गई। इसके बाद अमित ने उसे प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ शरीरिक संबंध बनाए और उसकी अश्लील वीडियो और फोटो खींच लिए। बाद में 2015 में अमित ने उससे दोस्तों की मौजूदगी में मंदिर में शादी कर ली और उसे साथ में रखता रहा।

इसके बाद वह युवती के फोटो वायरल करने की धमकी देता था। बाद में उसने उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वारयल भी कर दिए। अब वह अगले महीने किसी दूसरी लड़की से शादी कर रहा है। पीड़िता ने इसकी शिकायत एसएसपी से की। इसके बाद एसएसपी ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

युवती की तहरीर पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। -संजय कुमार धीर, इंस्पेक्टर इज्जतनगर

संबंधित समाचार