रायबरेलीः डीह थाना क्षेत्र में डबल मर्डर से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
रायबरेली। जिले के डीह थाना क्षेत्र अंतर्गत कचनावा गांव में घर के भीतर महिला व उसकी मौसी की लड़की की गला रेत कर हत्या कर दी गई। इस डबल मर्डर से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। मौके पर एसओजी, सलोन, डीह और सीओ सलोन ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। वहीं, महिला और किशोरी के …
रायबरेली। जिले के डीह थाना क्षेत्र अंतर्गत कचनावा गांव में घर के भीतर महिला व उसकी मौसी की लड़की की गला रेत कर हत्या कर दी गई। इस डबल मर्डर से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। मौके पर एसओजी, सलोन, डीह और सीओ सलोन ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। वहीं, महिला और किशोरी के कपड़े अस्त, व्यस्त मिले हैं। ऐसे में दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है।
बता दें कि कचनावा गांव निवासी सूर्य भान सिंह पिछले दस साल से लापता हैं। ऐसे में उनकी पत्नी राधा सिंह 50, पुत्र रोहित सिंह और बहू संजू सिंह रहते हैं। बहू संजू सिंह गाजीपुर थाना में महिला सिपाही है। ऐसे में वह अवकाश मिलने पर घर आती है।
शनिवार की सुबह राधा का बेटा रोहित शिवपुरी ट्रांसपोर्ट का सामान लेने गया था और घर पर राधा और उसकी बहन की बेटी सेजल थें। रात में इन दोनों की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई। सुबह घर का दरवाजा खुला होने पर आसपास के लोगों को जानकारी हुई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। राधा और सेजल के शव रक्तरंजित अवस्था में पड़े थे। घटना की जानकारी मिलते ही एसओजी प्रभारी राजेश कुमार, सलोन कोतवाल संजय त्यागी, डीह थानाध्यक्ष रवींद्र सोनकर, सीओ सलोन इंद्रपाल सिंह मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।
