रायबरेली में 13 हजार किसानों ने धान बिक्री को लेकर कराया पंजीकरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। एक नवंबर से धान खरीद शुरू हो जाएगी और इसके लिए तैयारी पूरी हो गई हैं। इस बार 65 क्रय केंद्रों पर धान की खरीद होगी और 1 लाख 71 हजार 100 मीट्रिक टन का लक्ष्य शासन से निर्धारित किया गया है। वहीं धान खरीद के लिए 13 हजार किसानों ने पंजीकरण कराया है। …

रायबरेली। एक नवंबर से धान खरीद शुरू हो जाएगी और इसके लिए तैयारी पूरी हो गई हैं। इस बार 65 क्रय केंद्रों पर धान की खरीद होगी और 1 लाख 71 हजार 100 मीट्रिक टन का लक्ष्य शासन से निर्धारित किया गया है। वहीं धान खरीद के लिए 13 हजार किसानों ने पंजीकरण कराया है। जिले में धान खरीद के लिए डीएम के अनुमोदन के बाद 65 क्रय केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

सबसे अधिक पीसीएफ के क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इसके चलते रायबरेली मंडी, हरचन्दपुर, महराजगंज उप मंडी, लालगंज मंडी, ऊंचाहार, डलमऊ, सलोन मंडी, डीह, आवश्यक वस्तु निगम का रायबरेली मंडी, हरचंदपुर, सतांव, बछरावां, डलमऊ, सलोन मंडी, छतोह धान क्रय केन्द्र हैं। इसी प्रकार यूपी एग्रो का शिवगढ़, सरेनी, उप्र राज्य कर्मचारी कल्याण निगम का प्यारेपुर, रोहनिया और पीसीएफ का उत्तरपारा, डिघिया, दुसौती, लोधवामऊ, चंदापुर, कलुईखेड़ा, कसरावां, भीतरगांव, लोधीपुर उतरावां, घुरवारा, पारी बेवल और परैया नमकसार में धान क्रय केंद्र स्थापित किये गये हैं।

विपणन अधिकारी रामानंद ने बताया कि एक नवंबर से धान खरीद शुरू हो जाएगी। इसके लिए सभी केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं।

एकल खाते में जाएगा पैसा…

धान खरीद का पैसा किसानों के खाते में 72 घंटे के भीतर पहुंच जाएगा। इसके लिए किसानों को एकल बैंक खाता नंबर दर्ज कराना होगा। संयुक्त खाता पंजीकरण फार्म में दर्ज नहीं होगा। महिला किसानों के लिए भी एकल खाता होना जरूरी है। मोबाइल ओटीपी पर आधारित क्रय पंजीकरण व्यवस्था लागू की गई है। किसान जन सुविधा केंद्रों से भी क्रय के लिए पंजीकरण करा सकते हैं तो साथ ही विपणन के क्रय केंद्रों पर भी पंजीकरण की व्यवस्था है।

धान खरीद केंद्र- 65

न्यूनतम समर्थन मूल्य- 1940 रुपए

सबसे अधिक केंद्र- पीसीएफ- 32

संबंधित समाचार