हरदोई: भरावन में आयोजित हुआ कार्यकर्ता सम्मेलन, राजकुमार शुक्ल ने कही ये खास बात…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संडीला (हरदोई)। भरावन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा नेता राजकुमार शुक्ल ने कहा कि बूथ कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। एक-एक कार्यकर्ता से मिलकर पार्टी बनती है। जमीन पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी सबसे महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने भाजपा की नीतियों का बखान करते हुए कहा कि बीजेपी जमीन …

संडीला (हरदोई)। भरावन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा नेता राजकुमार शुक्ल ने कहा कि बूथ कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। एक-एक कार्यकर्ता से मिलकर पार्टी बनती है। जमीन पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी सबसे महत्वपूर्ण होती है।

उन्होंने भाजपा की नीतियों का बखान करते हुए कहा कि बीजेपी जमीन से जुड़ी पार्टी है। भाजपा सरकार में योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों को मिला है। इस सरकार ने बिचौलियों का काम खत्म कर दिया है। अब गरीबों का पैसा सीधे उनके खाते में जाता है। कहा कि आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान की जा रही है। किसानों को सम्मान निधि प्रदान कर संबल प्रदान किया है। खाद बीज के लिए सरकार किसानों को छह हजार रुपये मुहैया करवा रही है।

उन्होंने कहा कि जातिवाद और परिवारवाद की राजनीति करने वालों को जनता आगामी विधानसभा चुनाव में फिर से नेस्तनाबूत कर देगी। भाजपा की विकासवादी राजनीति को जनता भरपूर समर्थन दे रही है। योगीजी के नेतृत्व में 400 सीटें जीतकर फिर से यूपी में भाजपा की सरकार बनेगी।

इससे पहले राजकुमार शुक्ल ने भाजपा के भरावन मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश अर्कवंशी, अतरौली मंडल अध्यक्ष धीरेन्द्र तोमर, मल्हेरा मंडल अध्यक्ष पंकज अवस्थी सहित युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्षों व बूथ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। इस दौरान राजेश अवस्थी, बाबूजी नेवादा, जितेंद्र शुक्ल बाबा, भोला शुक्ल, प्रदीप मिश्र, सुभाष सिंह मौजूद रहे।

संबंधित समाचार