बरेली: त्रिपुरा में मुसलमानों और मस्जिदों पर हुए हमलों के विरोध में आईएमसी ने दिया ज्ञापन
बरेली, अमृत विचार। त्रिपुरा में उन्मादी आतंकवादी भीड़ द्वारा लगातार मुसलमानों पर हो रहे हमले, मस्जिदों, दुकानों और मकानों में आगजनी, क़ुरान शरीफ की बेहुरमती का आईएमसी ने विरोध किया। आईएमसी कार्यकर्ता दामोदर पार्क में एकत्र होकर नारे लगाते हुए कलक्ट्रेट तक गए। वहां विरोध प्रदर्शन के बाद आईएमसी ने नदीम खान और फ़रहत खान के …
बरेली, अमृत विचार। त्रिपुरा में उन्मादी आतंकवादी भीड़ द्वारा लगातार मुसलमानों पर हो रहे हमले, मस्जिदों, दुकानों और मकानों में आगजनी, क़ुरान शरीफ की बेहुरमती का आईएमसी ने विरोध किया। आईएमसी कार्यकर्ता दामोदर पार्क में एकत्र होकर नारे लगाते हुए कलक्ट्रेट तक गए। वहां विरोध प्रदर्शन के बाद आईएमसी ने नदीम खान और फ़रहत खान के नेतृत्व में महामहिम राष्ट्रपति को जिला अधिकारी के माध्य्म से ज्ञापन प्रेषित किया।
नदीम खान ने बताया कि इत्तेहाद -ए-मिल्लत कॉन्सिल हर तरह के आतंकवाद का विरोध करती है। त्रिपुरा में कथित धार्मिक संगठनों के नाम पर आतंकी उन्मादी भीड़ मुसलमानों पर उनकी इबादतगाहों पर हमले कर रही है और क़ुरान की बेहुरमती की जा रही है।
जिससे मुसलमानों का जानी-माली नुकसान हो रहा है और आवाम में दहशत का माहौल बना हुआ है। इन हालातों से देश की छवि धूमिल हो रही है केन्द्र और त्रिपुरा सरकार ने मौन साध रखा है। ज्ञापन में मांग की गई है कि त्रिपुरा सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाया जाए आरोपियो पर सख्त कार्यवाही की जाए।
आईएमसी के मीडिया प्रभारी मुनीर इदरीसी ने बताया कि आईएमसी प्रमुख बरेली से बाहर हैं कल वापसी पर मीटिंग करेंगे। जिसमें दीपावली के फौरन बाद त्रिपुरा में मुसलमानों पर हो रहे उन्मादी आतंकवादी हमलों के विरोध में एक बड़ा विरोध प्रदर्शन किया जायेगा।
इस मौके पर डॉ. नफ़ीस खान,नदीम खान, फ़रहत खान, अफ़ज़ाल बेग, मकदूम बेग, तमहीद युसूफ ज़ई पठान, ऍम इक़बाल, सलीम नूरानी, साजिद सकलैनी, अनवर रज़ा, राशिद चौदरी, इफ्तेकार कुरैशी, परवेज़ यार खान, मुहम्मद रज़ा, मुस्तफा नूरी,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह भी पढ़े-
हज 2022 के लिए आवेदन शुरू, जानें कैसे होगा आवेदन और अंतिम तारीख
