दीपावली पर हवा रहे साफ, करें विशेष प्रयास: मंडलायुक्त
झांसी। दीपावली पर जलने वाली आतिशबाजी के कारण हवा की गुणवत्ता में काफी गिरावट आती है। उत्तर प्रदेश में झांसी मंडलायुक्त डॉ अजय शंकर पांडेय ने इस तथ्य को ध्यान में रखकर संबंधित अधिकारियों को तीनों जनपदों में इसको लेकर पहले ही सतर्कता बरतने और ठोस उपाय करने के निर्देश सोमवार को दिये। मंडलायुक्त ने …
झांसी। दीपावली पर जलने वाली आतिशबाजी के कारण हवा की गुणवत्ता में काफी गिरावट आती है। उत्तर प्रदेश में झांसी मंडलायुक्त डॉ अजय शंकर पांडेय ने इस तथ्य को ध्यान में रखकर संबंधित अधिकारियों को तीनों जनपदों में इसको लेकर पहले ही सतर्कता बरतने और ठोस उपाय करने के निर्देश सोमवार को दिये।
मंडलायुक्त ने झांसी, जालौन और ललितपुर के संबंधित अधिकारियों को हवा की गुणवत्ता पर नियंत्रण रखने के लिए ठोस उपाय करने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि ठंड शुरू होने से वायुमण्डल में उत्सजिर्त प्रदूषणकारी तत्व जैसे कि बायोमास जलाये जाने, पेट्रोल-डीजल वाहनों के लिए प्रयुक्त ईंधन के दहन से उत्पन्न उत्सर्जन और धूल-कणों आदि के समिश्रण हवा की गुणता को कुप्रभावित करते हैं।
इसका मानव स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। वायु प्रदूषणकारी तत्व तापमान कम होने के कारण वायुमण्डल में समुचित रूप से घुलमिल नहीं हो पाते हैं। जिसके कारण परिवेशीय वायुगुणता कुप्रभावित होती है। वतर्मान में मंडल के तीनों जिलों की परिवेशीय वायु गुणता मोडरेट श्रेणी की है। परिवेशीय वायुगुणता सुधार की कार्रवाई के लिए मंडलायुक्त की ओर से समस्त संबंधित अधिकारियों को निदेर्शित किया।
