बरेली: कर्ज वापस न देने पर कराई थी व्यापारी की हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। किराना व्यापारी शानू गुप्ता हत्याकांड में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है। वहीं शानू गुप्ता की हत्या के पीछे की असल वजह रुपयों के लेनदेन की निकलकर सामने आई है। पुलिस ने हत्याकांड में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और हथियार भी बरामद …

बरेली, अमृत विचार। किराना व्यापारी शानू गुप्ता हत्याकांड में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है। वहीं शानू गुप्ता की हत्या के पीछे की असल वजह रुपयों के लेनदेन की निकलकर सामने आई है। पुलिस ने हत्याकांड में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और हथियार भी बरामद कर लिया है।

बारादरी के सुरेश शर्मा नगर के रहने वाले किराना व्यापारी शानू गुप्ता की हत्या का खुलासा सोमवार को बारादरी पुलिस ने कर दिया। प्रेस कांफ्रेंस में एसपी सिटी रवींद्र कुमार ने बताया कि व्यापारी की हत्या रुपयों के लेनदेन के चलते की गई थी। पिछले साल शानू गुप्ता ने पड़ोसी व्यापारी विनय गुप्ता की दुकान किराए पर लेकर किराना का काम शुरू किया था।

हालांकि शानू गुप्ता ज्यादा समय तक दुकान नहीं चला सके और तीन महीनों में ही काम ठप हो गया। इसकी वजह से उन्हें कर्ज भी लेना पड़ गया था, लेकिन कर्ज नहीं चुकाया। शानू ने जिन लोगों से कर्ज लिया था उसमें जिम्मेदार व्यक्ति विनय गुप्ता को बनाया था और कर्ज न चुकाने की स्थिति में कर्ज देने वालों ने विनय गुप्ता को टोकना शुरू कर दिया था। इससे तंग आकर विनय गुप्ता ने अपने साथी राजू और संजीव शर्मा के साथ मिलकर शानू गुप्ता की हत्या की योजना बनाई थी।

14 अक्टूबर को विनय गुप्ता शानू को रिश्तेदार से रुपये उधार दिलवाने के नाम पर सुरेश शर्मा नगर चौराहे पर बुलाया। वहां से राजू और संजीव शानू को बाइक से भुता की ओर लेकर चले गए। रास्ते में दासपुर गांव में बैठकर विनय गुप्ता ने पहले शानू को शराब पिलाई फिर गोली मार दी। इसके बाद राजू और संजीव ने गमछे से गला दबा दिया और शव को नाली में फेंक कर फरार हो गए।

संबंधित समाचार