बाराबंकी: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शिक्षिका का शव, सूचना के बाद भी नहीं आया पति
बाराबंकी। संदिग्ध परिस्थितियों में शिक्षिका का क्षत विक्षत शव स्कूल से कुछ दूरी पर रेलवे ट्रैक के किनारे मिला। रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा है। मंगलवार को स्थानीय थाना क्षेत्र के भगौली चौकी प्राथमिक विद्यालय सरैया मतिबर नगर की 37 साल की शिक्षिका नीरज देवी निवासी ग्राम रुदैईन …
बाराबंकी। संदिग्ध परिस्थितियों में शिक्षिका का क्षत विक्षत शव स्कूल से कुछ दूरी पर रेलवे ट्रैक के किनारे मिला। रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा है।
मंगलवार को स्थानीय थाना क्षेत्र के भगौली चौकी प्राथमिक विद्यालय सरैया मतिबर नगर की 37 साल की शिक्षिका नीरज देवी निवासी ग्राम रुदैईन थाना महमूदाबाद जनपद सीतापुर की मोहल्ला मोतीपुर चौराहा कस्बा महमूदाबाद में किराए पर अपने पति वह दो बच्चों के साथ रहकर रोजमर्रा की तरह कोतवाली बड्डूपुर के भगौली चौकी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सरैया मतिबर नगर शिक्षकों के अनुसार सुबह 8:30 बजे पहुंची थी और उपस्थित रजिस्टर पर अपने हस्ताक्षर दर्ज कर कक्षा में बच्चों को पढ़ाने चली गई।
उसके बाद विद्यालय के रसोइयों द्वारा कक्षा में चाय देने गई तो वहां पर शिक्षिका नीरज देवी ना मिलने पर उसकी खोजबीन करने लगी खोजबीन करने के बाद पता चला कि शिक्षिका नीरज देवी का शव विद्यालय से 200 मीटर की दूरी पर सीतापुर बुढवल रेलवे लाइन क्षतविक्षत अवस्था में पड़ा पाया गया। शव की सूचना मिलने पर पैंतेपुर रेलवे लाइन के गार्ड गूंजे राम पुत्र रामेश्वर सिंह ने डायल 112 पर सूचना दी सूचना पर पहुंची बड्डूपुर पुलिस ने रेलवे पुलिस को घटना की पूरी जानकारी रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।
मृतक का पति सूचना देने के बाद भी नहीं आया
मृतक शिक्षिका नीरज देवी के पति आशीष त्रिपाठी को घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के सामने नहीं आया और उसकी बाइक यू,पी,34 ए,यू,1855 विद्यालय के अंदर लावारिस अवस्था में खड़ी पाई गई। विद्यालय के शिक्षकों द्वारा मोबाइल पर फोन करने के बाद भी फोन की घंटी बजती रही और फोन रिसीव नहीं हुआ। बड्डूपुर पुलिस की काफी जांच पड़ताल करने के बाद भी शिक्षिका का मोबाइल पुलिस को नहीं मिला और शिक्षिका के मोबाइल पर फोन करने के बाद भी उसका नंबर स्विच ऑफ था। आखिरकार शिक्षिका नीरज देवी का पति कहां गायब हो गया। शिक्षिका ने ट्रेन के नीचे जाकर आत्महत्या क्योंकि उसके पति की बाइक विद्यालय में कैसे आई और शिक्षिका का पति आशीष त्रिपाठी पुलिस के सामने क्यों नहीं आया यह मामला संदिग्ध बना हुआ है।
बड्डूपुर प्रभारी गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। परिजनों की तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
