रायबरेली में डबल मर्डर केस का खुलासा, पैसों की लालच में की गई थी हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। पुलिस ने क्षेत्र में दो दिन पहले हुए दोहरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। मुख्य हत्यारोपी मृतक महिला का भांजा निकला। जिसने पैसे और जेवर के लालच में अपने तीन साथियों के साथ मिलकर डबल मर्डर को अंजाम दिया था। पुलिस ने चार हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से जेवर, 44 हजार …

रायबरेली। पुलिस ने क्षेत्र में दो दिन पहले हुए दोहरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। मुख्य हत्यारोपी मृतक महिला का भांजा निकला। जिसने पैसे और जेवर के लालच में अपने तीन साथियों के साथ मिलकर डबल मर्डर को अंजाम दिया था। पुलिस ने चार हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से जेवर, 44 हजार रुपये, एक बाइक, हत्या में प्रयोग की गई चाकू, रक्तरंजित कपड़े और जूतों को बरामद कर लिया है।

बता दें की शनिवार रात को कचनावा गांव निवासी 50 साल की राधा सिंह और उनकी बहन की बेटी सेजल की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद रविवार की सुबह घर पर पहुंचे पड़ोसी मोहनलाल ने जब दोनों के शव देखा तो पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर आईजी, एसपी, फारेंसिक टीम, एसओजी और पुलिस ने जांच पड़ताल की थी। जिसके बाद एसपी श्लोक कुमार ने इस घटना के खुलासे को लेकर एसओजी, सर्विलांस, डीह, सलोन सहित छह टीमों को लगा दिया। पुलिस टीम ने डबल मर्डर के आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में मुख्य आरोपी अंकित सिंह ने बताया कि उसे पैसों की जरूरत थी। इसे लेकर उसने पहले भी मामी राधा से पैसे मांगे थे, लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया था। जिसके बाद वह मौके की तलाश में था। शनिवार को जब राधा का बेटा रोहित सिंह शिवपुरी चल गया तो रात में अंकित ने अपने साथी राज उर्फ प्रभाकर यादव, अंजनी द्विवेदी उर्फ गगन और मो. रईस के साथ बाइक से राधा सिंह के घर पहुंचा। जिसके बाद राधा ने उनके सामने चाय व नमकीन रखी और उनकी बहन की बेटी सेजल कमरे में चली गई। इसी दौरान राधा को बातों में लगाकर उसने उसके गर्दन पर चाकू से वारकर हत्या कर दी। जब चीख पुकार सुन सेजल कमरे से बाहर निकली तो उन चारों ने उसकी भी चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी।

इसके बाद वह लोग जेवर और 44 हजार रुपए नकद लेकर फरार हो गए। चारों आरोपियों से पूछताछ के बाद सच सामने आया। इसके बाद उनके पास से चाकू, कपड़े, बाइक और 44000 हजार रुपए के साथ जेवर भी बरामद किए गए। बताते हैं कि चारो आरोपी रुपयों और जेवर का बटवारा कर रहे थे, उसी दौरान उन्हें दबोच लिया गया।

27 पुलिसकर्मियों की टीम ने किया खुलासा

दोहरे हत्याकांड के खुलासे को लेकर एसपी श्लोक कुमार ने एसओजी, लालगंज, डीह, सलोन समेत छह पुलिस टीम लगाई थी। इसके तहत 27 पुलिसकर्मियों ने 48 घंटे इस घटना का खुलासा कर दिया।

इस घटना पर एसपी श्लोक कुमार ने बताया कि दोहरे हत्याकांड को रुपयों के लालच में अंजाम दिया गया था। मुख्य आरोपी अंकित सिंह ने राधा सिंह की हत्या की योजना साथियों के साथ मिलकर बनाई थी। हत्या का राज न खुले इस कारण सेजल सिंह की भी हत्या की गई थी।

संबंधित समाचार