कानपुर: जीका वायरस को रोकने के लिए 72 टीमों ने संभाला मोर्चा
कानपुर। जिले में जीका वायरस के मरीज बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों के घर के तीन किमी के दायरे में सैंपलिंग का काम शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने पहले चरण में 400 घरों में सैंपल लिए जा रहे हैं और स्वास्थ्य विभाग की 72 टीमों को जिला प्रशासन से निर्देश मिले …
कानपुर। जिले में जीका वायरस के मरीज बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों के घर के तीन किमी के दायरे में सैंपलिंग का काम शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने पहले चरण में 400 घरों में सैंपल लिए जा रहे हैं और स्वास्थ्य विभाग की 72 टीमों को जिला प्रशासन से निर्देश मिले हैं।
जिसमें कहा गया है कि संक्रमितों के इलाकों में रहने वालों के नमूने लिए जाए और गर्भवती महिलाओं को प्राथमिकता दी जाए। सीएमओ डॉ नैपाल सिंह के मुताबिक स्क्रीनिंग व सैंपलिंग दोनों पर जोर दिया जा रहा है। ताकि जीका वायरस की रोकथाम की जा सके। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ जीका वायरस के मरीजों का बेहतर इलाज प्रबंधन के लिए उर्सला व कांशीराम अस्पताल के डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षण देंगे।
वहीं, जूम मीटिंग के जरिए यह प्रशिक्षण दिया जाएगा और इस के साथ कांशीराम अस्पताल में जीका वायरस के मरीजों के लिए 100 बेड़ तैयार किए गए हैं। मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के प्रो विकास मिश्र ने बताया कि नवंबर में डेंगू व जीका वायरस के संक्रमण बढ़ने की आशंका है। इस समय का तापमान वायरस के लिए अनुकूल माना जाता है। ऐसे में मच्छर तेजी से संक्रमण फैला सकते हैं। इसके अलावा एयरफोर्स चकेरी में चार केस मिलने के बाद दहशत का माहौल है।
