पीलीभीत: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मारपीट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। प्रेमजाल में फंसाकर युवती से एक युवक ने एक साल तक साल तक दुष्कर्म किया। उसे लगातार शादी का झांसा देता और बाद में इनकार कर दिया। एक दिन बातचीत के बहाने घर बुलाकर मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है। गजरौला क्षेत्र की एक युवती ने …

पीलीभीत, अमृत विचार। प्रेमजाल में फंसाकर युवती से एक युवक ने एक साल तक साल तक दुष्कर्म किया। उसे लगातार शादी का झांसा देता और बाद में इनकार कर दिया। एक दिन बातचीत के बहाने घर बुलाकर मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है।

गजरौला क्षेत्र की एक युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके गांव का ही बिने धीरज बाला उर्फ मिट्ठ बाला से उसकी पहचान थी।उसने प्रेमजाल में फंसा लिया और फिर दोनों की मुलाकात होने लगी।उसके बाद एक साल तक शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। हर बार शादी की बात करने पर टालमटोल कर देता था। बीते दिनों शादी का दबाव बनाया तो साफ इनकार कर दिया। एक दिन आरोपी ने बातचीत के बहाने घर बुला लिया।

उसके बाद परिवार के सदस्यों संग मिलकर मारपीट की। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। बाल पकड़कर रोड पर घसीटकर पिटाई की। इंस्पेक्टर तेजपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर बिने धीरज बाला, सपन उर्फ मोनू समेत पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।

संबंधित समाचार