कानपुर: जिला पंचायत सदस्य धरने पर बैठे तो किसानों को मिली खाद
कानपुर। पतारा कस्बा स्थित साघन सहकारी समिति में डीएपी खाद वितरित न होने से किसान परेशान थे। मंगलवार दोपहर किसानों के समर्थन में जिप, सदस्य प्रवीण मिश्रा उर्फ कल्लू समिति परिसर में धरने पर बैठ गए। जिप, सदस्य के धरने पर बैठने से प्रशासन हरकत में आया मौके पर एसडीएम आयुष चौधरी ने पहुंचकर खाद …
कानपुर। पतारा कस्बा स्थित साघन सहकारी समिति में डीएपी खाद वितरित न होने से किसान परेशान थे। मंगलवार दोपहर किसानों के समर्थन में जिप, सदस्य प्रवीण मिश्रा उर्फ कल्लू समिति परिसर में धरने पर बैठ गए। जिप, सदस्य के धरने पर बैठने से प्रशासन हरकत में आया मौके पर एसडीएम आयुष चौधरी ने पहुंचकर खाद वितरण कराने का आश्वासन दिया। जिप सदस्य प्रवीण मिश्रा उर्फ कल्लू ने खाद वितरण होने पर धरना समाप्त करने को कहा। जिसके बाद समिति में सचिव अरुण त्रिपाठी ने किसानों को डीएपी खाद वितरित की। खाद पाकर किसानों के चेहरे खिल उठे।
सूचना पट पर चस्पा नोटिस में सन् 12 लिखा
पतारा साघन सहकारी समिति में लगे सूचना पट पर बीते दिन चस्पा की गई नोटिस पर ध्यान दिया जाए तो आप हैरान रह जाएंगे। नोटिस में लिखा था कि 1 नवंबर 12 से सभी सचिव हड़ताल में है जिसके चलते खाद वितरित नही होगी जब कि यह नोटिस सूचना पट पर 1 नवंबर 21 को चस्पा की गई हैं। एसडीएम ने भी सूचना पट्ट पर लिखी इस नोटिस को पढ़ा हैं।
