बरेली: त्योहार मनाने आ रहे कोविड साथ न ले आएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। दिवाली पर काफी संख्या में दूसरे राज्यों से लोग अपने घरों पर ट्रेनों के माध्यम से पहुंच रहे हैं। लोग त्योहार मनाने घर भले ही आ रहे हों लेकिन अपने साथ कहीं कोरोना न ले आएं इसकी आशंका बनी हुई है। बरेली भले ही कोरोना मुक्त हो चुका है लेकिन बढ़ती भीड़भाड़ …

बरेली, अमृत विचार। दिवाली पर काफी संख्या में दूसरे राज्यों से लोग अपने घरों पर ट्रेनों के माध्यम से पहुंच रहे हैं। लोग त्योहार मनाने घर भले ही आ रहे हों लेकिन अपने साथ कहीं कोरोना न ले आएं इसकी आशंका बनी हुई है। बरेली भले ही कोरोना मुक्त हो चुका है लेकिन बढ़ती भीड़भाड़ किसी बड़े खतरे को दावत दे सकती है।

जंक्शन पर आम दिनों के मुकाबले चहल-पहल बढ़ चुकी है। ट्रेनों में चल रही भीड़ और कोरोना के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। दिल्ली, जम्मू, पंजाब आदि राज्यों की ओर से आने वाले ट्रेनों के यात्रियों की कोविड जांच की जा रही है। स्टैटिक टीम के दीपक कुमार और अंकुर शर्मा द्वारा जंक्शन पर कैम्प लगाया गया।

अवध असम एक्सप्रेस, सियालदह एक्सप्रेस आदि ट्रेनों से आने वाले यात्रियों की आरटीपीसी और एंटीजन टेस्ट किया गया। जिसमें 50 यात्रियों का एंटीजन और 98 यात्रियों की आरटीपीसीआर जांच की गई। कुल 148 यात्रियों के टेस्ट स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए गए।

संबंधित समाचार