बरेली: तुलाशेरपुर में बीडीए ने 60 लाख से शुरू कराया रोड का निर्माण
बरेली, अमृत विचार। तुलाशेरपुर में बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने रोड का निर्माण शुरू करा दिया है। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने मंगलवार को बीडीए उपाध्यक्ष से उनके कार्यालय में पहुंचकर धन्यवाद दिया और उन्हें इसी तरह से सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया। विगत 40 वर्षों से एक अच्छी सड़क …
बरेली, अमृत विचार। तुलाशेरपुर में बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने रोड का निर्माण शुरू करा दिया है। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने मंगलवार को बीडीए उपाध्यक्ष से उनके कार्यालय में पहुंचकर धन्यवाद दिया और उन्हें इसी तरह से सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया। विगत 40 वर्षों से एक अच्छी सड़क के लिए तरस रहे तुलाशेरपुर के पश्चिम मोहल्ला के लोग लंबे समय से आवागमन की दिक्कत से जूझ रहे थे।
लोगों का कहना था कि बारिश में तो इस रोड से निकलना दूभर हो जाता था। बरेली विकास प्राधिकरण की वजह से एक अच्छी सड़क की उम्मीद जगी है। तुलाशेरपुर में मुन्शीपाल के घर से राम रहीस गुर्जर के मकान तक 61 लाख की लागत से रोड का निर्माण बीडीए करा रहा है।
लोगों का कहना है कि इस रोड का निर्माण नगर निगम नामित पार्षद राधे गुर्जर के प्रयास से हो रहा है। इस सड़क का निर्माण कराने के लिए मंगलवार को तुलाशेरपुर विकास समिति के संयोजक जगपाल सिंह भाटी ने समस्त तुलाशेरपुर वासियों की ओर से बीडीए उपाध्यक्ष जोगेन्द्र सिंह को बुके प्रदान कर धन्यवाद ज्ञापित किया। उपाध्यक्ष से मिलने वाले वालों में मुख्य रूप से जगपाल सिंह भाटी, वीरेश गुर्जर, सुरेन्द्र सिंह गुर्जर एव पार्षद राधे गुर्जर शामिल रहे।
