बरेली: सादा पेट्रोल 107 तो प्रीमियम 111 रुपये प्रति लीटर पहुंचा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पेट्रोल-डीजल से लेकर सब्जियां हों या फिर सरसों का तेल। दिवाली पर सभी चीजों पर चढ़े दाम आम लोगों की जेब खूब ढीली कर रहे हैं। पेट्रोल की कीमतें रोज बढ़ रही हैं। मंगलवार को बरेली में पेट्रोल पंपों की बात करें तो सादा पेट्रोल 107 रुपये तो प्रीमियम 111 रुपये प्रति …

बरेली, अमृत विचार। पेट्रोल-डीजल से लेकर सब्जियां हों या फिर सरसों का तेल। दिवाली पर सभी चीजों पर चढ़े दाम आम लोगों की जेब खूब ढीली कर रहे हैं। पेट्रोल की कीमतें रोज बढ़ रही हैं। मंगलवार को बरेली में पेट्रोल पंपों की बात करें तो सादा पेट्रोल 107 रुपये तो प्रीमियम 111 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। हालांकि इससे तेल बिक्री में कोई फर्क नहीं पड़ा है, लेकिन लोगों की जेब खूब ढीली पड़ रही है। मंगलवार को डेलापीर के एक पेट्रोल पंप पर तेल भराने पहुंचे लोगों ने केंद्र सरकार को खूब कोसा। हर किसी की जुबां पर एक ही बात, विधानसभा चुनाव 2022 में तो लोकसभा चुनाव 2024 में है। इसलिए महंगाई बढ़ रही है।

वहीं, हरी सब्जियां तो आम लोगों की थाली से दूर होती दिख रही हैं। टमाटर 80 से 90 रुपये तो मेथी का साग 160 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। पुराना आलू भी 25 से 30 रुपये प्रति किलो पर टिका हुआ है। अन्य हरी सब्जियां भी 60 रुपये प्रति किलो से कम पर नहीं बिक रही हैं। धनिया थाली से गायब हो गया। 10 रुपये में चार पत्ती धनियां मुश्किल से मिल रहा है। इसी तरह सरसों का तेल 185 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

शहामतगंज के एक बड़े व्यापारी का कहना है कि अब सरसों के तेल का भाव नहीं बढ़ेगा। राज्य सरकार के स्टॉक सीमा लागू करने से तेजी नहीं आएगी। मंदा भी नहीं है लेकिन इससे ज्यादा रुपये नहीं बढ़ेंगे। दाम बढ़ने पर वह कहते हैं कि कोविड काल में रेट बढ़े, जो आजतक घट नहीं पाए हैं। सरसों कहीं और देश से नहीं आ रही है। कोविड काल में मिलों में जमाखोरी खूब हुई थी। रेट पर काबू पाने के लिए सरकार ने स्टॉक सीमा लागू कर दी है।

संबंधित समाचार