बरेली: एक बार फिर बढ़ाई एलएलबी में आवेदन की तिथि
बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज में एलएलबी में प्रवेश के लिए आवेदन सोमवार रात 12 बजे तक बंद होने थे लेकिन छात्र हित में इसे एक दिन बढ़ा दिया गया। अब दिवाली की छुट्टियां पड़ रही हैं। अब एक बार फिर से बरेली कॉलेज ने 5 नवंबर तक आवेदन की तिथि बढ़ा दी है। अब …
बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज में एलएलबी में प्रवेश के लिए आवेदन सोमवार रात 12 बजे तक बंद होने थे लेकिन छात्र हित में इसे एक दिन बढ़ा दिया गया। अब दिवाली की छुट्टियां पड़ रही हैं। अब एक बार फिर से बरेली कॉलेज ने 5 नवंबर तक आवेदन की तिथि बढ़ा दी है। अब तक 560 से अधिक आवेदन आ चुके हैं।
कॉलेज को विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा की रैंकिंग के आधार पर मेरिट जारी करनी है लेकिन अभी तक विश्वविद्यालय ने महाविद्यालयों को मेरिट उपलब्ध नहीं कराई गई है। प्रवेश समन्वयक डा. वीपी सिंह ने बताया कि 352 सीटों के लिए आवेदनों की अलग-अलग वर्ग के अनुसार मेरिट तैयार की जाएगी।
दिवाली के बाद प्रवेश लिए जाएंगे। 5 नवंबर तक तिथि बढ़ा दी गई है। 7 नवंबर के बाद मेरिट जारी की जाएगी लेकिन अभी तक विश्वविद्यालय ने छात्रों की रैंकिंग नहीं दी है। ऐसे में कोई छात्र गलत जानकारी आवेदन में देगा तो प्रवेश में दिक्कत हो सकती है।
