रायबरेली: सरकारी कर्मचारियों की दिवाली पर भरी जेब, मिला वेतन और मानदेय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। दीपावली में कर्मचारियों की जेब खाली न रहे,  इसके लिए शासन से फरमान आने के बाद जिले के 33 हजार सरकारी कर्मचारियों के खाते में वेतन पहुंच गया है। असल में कुछ विभागों में वेतन और मानदेय को लेकर कर्मचारी आंदोलन भी कर रहे थे। ऐसे में सरकार ने उनकी सुन ली है। जिले …

रायबरेली। दीपावली में कर्मचारियों की जेब खाली न रहे,  इसके लिए शासन से फरमान आने के बाद जिले के 33 हजार सरकारी कर्मचारियों के खाते में वेतन पहुंच गया है। असल में कुछ विभागों में वेतन और मानदेय को लेकर कर्मचारी आंदोलन भी कर रहे थे। ऐसे में सरकार ने उनकी सुन ली है।

जिले के करीब 33 हजार लोगों के खातों में वेतन और पेंशन का भुगतान कर दिया गया। जिला कोषागार में धनतेरस की राय तक काम चलता रहा। पैसा ट्रांसफर होने की प्रक्रिया देर रात तक चली। संविदा कर्मी, पेंशनरों के खाते में भी पैसा पहुंच गया। जिला कोषाधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि सभी पटल के कर्मचारियों को वेतन और मानदेय भुगतान के लिए लगाया गया था। सरकारी कर्मचारियों के खाते में रात में ही पैसा ट्रांसफर कर दिया गया।

18 हजार – कुल कर्मचारी

15 हजार – कुल सेवानिवृत्त कर्मी

10 हजार – शिक्षक

8 हजार– अन्य विभागों के कर्मी

6540 – रसोइया

2000– संविदा कर्मी

8000 – ठेका कर्मी

 तीन महीने का मिला मानदेय

आर्थिक तंगी से जूझ रहे रसोइयों को दिवाली पर मानदेय का तोहफा मिल गया है।  शासन से तीन माह का मानदेय भेज दिया गया। वहीं, जिला स्तर से प्रक्रिया पूरी करते हुए देर शाम तक सभी के खातों में भुगतान पहुंच गया। इससे रसोइयों ने राहत की सांस ली। जिला समन्वयक विनय कुमार तिवारी ने बताया कि 1500 रुपये प्रति माह की दर से तीन महीने का 4500 रुपये मानदेय खातों में भेज दिया गया है।

जल निगम कर्मियों की दीवाली फीकी

जल निगम कर्मियों को आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। इनकी दीवाली फीकी रहेगी। पिछले चार महीने से वेतन नहीं मिला है। लखनऊ में धरना-प्रदर्शन भी कर चुके हैं। यहां अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक परेशान हैं। कुछ ऐसी ही स्थिति विभाग के पेंशनरों की भी है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज