वाराणसी में भीषण सड़क हादसा, 4 की मौत, 19 घायल
वाराणसी। जिले में बुधवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 4 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई और 19 लोग घायल हो गए हैं। वहीं, पिकअप में 23 लोग बैठे हुए थे। बता दें कि वाराणसी में डाफी बाईपास स्थित गोकुल ढाबा के समीप तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर …
वाराणसी। जिले में बुधवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 4 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई और 19 लोग घायल हो गए हैं। वहीं, पिकअप में 23 लोग बैठे हुए थे।
बता दें कि वाराणसी में डाफी बाईपास स्थित गोकुल ढाबा के समीप तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया। जिससे 4 लोगों की मौत हो गई और 19 लोग घायल हो गए हैं।
घायलों का कहना है कि ड्राइवर को अचानक नींद आ गई। जिसपर उसी दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। जानकारी अनुसार सभी यात्री दीपावली और छठ के लिए बरेली से बिहार और औरंगाबाद स्थित अपने घर जा रहे थे। वहीं, हादसे की सूचना लोगों ने लंका थाने में दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है।
ओवरलोड था पिकअप, कहीं नहीं हुई चेकिंग
दरअसल, उसने पिकअप के बीच में लकड़ी का पटरा डाल कर उसे दो हिस्से में बांट दिया था। आधे लोग पिकअप पर और आधे लोग पटरे पर बैठे हुए थे। डाफी बाईपास पर चालक को झपकी लगी तो पिकअप उसी की ओर से डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया। हादसे में पिकअप चालक की हालत भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। साथ ही उसकी हालत काफी खराब बताई जा रही है।
