रामपुर : दीवार से गिरकर मजदूर की मौत, परिवार में कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। मजदूरी करते समय दीवार से गिरकर मजदूर की मौत हो गई। लोग मजदूर को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मजदूर की मौत सूचना मिलने पर घर में …

रामपुर, अमृत विचार। मजदूरी करते समय दीवार से गिरकर मजदूर की मौत हो गई। लोग मजदूर को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मजदूर की मौत सूचना मिलने पर घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जिला मुरादाबाद के थाना मूंढापांडे के गांव जैदपुर निवासी सुमित (28) पेशे से मजदूर था। बुधवार को वह सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के नूरमहल कालोनी में मजदूरी करने आया था। इस दौरान वह दीवार पर चढ़कर काम कर रहा था। सुबह करीब 10 बजे उसका अचानक से पैर फिसल जाने के कारण वह दीवार से नीचे गिर गया। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। उसको आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर भागे।

जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुमित के मरने की जानकारी मिलने के बाद परिजन अस्पताल पहुंच गए। जहां उसके शव को देखकर रोना पीटना शुरु कर दिया। सुमित की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। दिवाली के त्योहार की खुशियां गम में तब्दील हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

संबंधित समाचार