बरेली: करोड़ों की मंजूरी के बावजूद नहीं हो पा रहे विकास कार्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। 15वें वित्त आयोग के करीब 25 करोड़ रुपये की लागत के काम करीब पांच महीने पहले मंजूर हुए थे। इसमें ज्यादातर काम बाकी हैं और इसी वित्त आयोग से करीब 33 करोड़ के और कामों को मंजूरी दे दी गई है। अब नगर निगम प्रशासन के लिए नए कामों को समय से …

बरेली, अमृत विचार। 15वें वित्त आयोग के करीब 25 करोड़ रुपये की लागत के काम करीब पांच महीने पहले मंजूर हुए थे। इसमें ज्यादातर काम बाकी हैं और इसी वित्त आयोग से करीब 33 करोड़ के और कामों को मंजूरी दे दी गई है। अब नगर निगम प्रशासन के लिए नए कामों को समय से पूरा कराने की चुनौती खड़ी हो गई है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पुराने कामों को पूर्ण करा दिया जाएगा।

पिछली बार 15वें वित्त आयेाग को लेकर नगर निगम प्रशासन ने करोड़ों के कामों को स्वीकृति दी थी। इसमें कंजादासपुर में नौ किमी और नगरिया परीक्षित गांव में 20 किमी लंबी पेयजल लाइन को मंजूरी मिली थी। इसके लिए दस करोड़ खर्च किए जाएंगे। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए आठ करोड़ रुपये और छह करोड़ रुपये सीवर पाइप लाइन के लिए मंजूर किए गए । सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए जारी रकम में रिक्शों की भी खरीद की जाएगी और दो टन की कंपोस्ट मशीन की खरीद होनी थी।

इसके अलावा कूड़ा अलग-अलग करने के लिए एमआरएफ केंद्र भी खोले जाने थे। इसके अलावा डेलापीर तालाब के पुनरोद्धार और सौंदर्यीकरण के लिए डीपीआर स्वीकृत हो चुका है। इसके तहत सफाई, लाइटें और तालाब की बाउंड्रीवाल और पैदल पथ का निर्माण कराया जाएगा। इसके करीब तीन करोड़ रुपये खर्च होंगे। 60 लाख की लागत से पांच सौ व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण होना है। इसके अलावा सभी चार जोन में एक करोड़ की लागत से 48 सार्वजनिक शौचालय बनाए जाएंगे। शील चौराहे के सौंदर्यीकरण पर 25 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

इसके साथ ही डेलापीर चौराहे से आईवीआरआई तक सड़क निर्माण, डेलापीर चौराहे के सौंदर्यीकरण का काम, ईंट पजाया चौराहा से डेलापीर तक सड़क चौड़ीकरण व नाला निर्माण सहित कई और काम भी होने थे लेकिन अब तक इसमें से 20 फीसदी कामों को भी पूरा नहीं किया जा सका है। जबकि 15 वें से 33 करोड़ के और नए कामों को स्वीकृति दे दी गई है। ऐसे में नगर निगम प्रशासन के सामने इन कामों को शीघ्र पूरा कराने की चुनौती खड़ी हो गई है।

संबंधित समाचार