बरेली में भीषण आग: पटाखों के शोर के बीच कपड़े की दुकान में लगी आग, दूसरी मंजिल पर रह रही महिला की जिंदा जलकर मौत, परिवार में कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में दीपावली की शाम शहर के सबसे घने इलाके वाली गली नवाबन में स्थित एक कपड़े के गोदाम में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि लोहे के लगे गेट भी एकदम लाल पड़ गए। गोदाम के दूसरी मंजिल पर परिवार के लोग रह रहे थे। …

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में दीपावली की शाम शहर के सबसे घने इलाके वाली गली नवाबन में स्थित एक कपड़े के गोदाम में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि लोहे के लगे गेट भी एकदम लाल पड़ गए। गोदाम के दूसरी मंजिल पर परिवार के लोग रह रहे थे।

बताया जा रहा है कि आग टेंट के गोदाम से होते हुए पीछे घर तक पहुंच गई। घर में रहने वाले लोगों ने भागकर जान बचाई । किसी तरह फायर विभाग और पुलिस की टीम ने आग पर काबू पाया। मगर आग में परिवार की एक महिला फंस गई। जिसकी झुलसने की वजह से मौत हो गई। वहीं घर में रखे सिलेंडर के फटने से तीन फायरकर्मी भी घायल हो गए। जिनको तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दरअसल, कोतवाली इलाके से सटे गली नवाबान में पंकज ट्रेडर्स के नाम से टेंट और कपड़े की दुकान है। दुकान के मालिक अपने परिवार के साथ दुकान के ऊपर दूसरी मंजिल पर रहते हैं। गुरूवार रात दीपावली के पटाखे और फुलझड़ी जलाए जा रहे थे। इसी दौरान पंकज कुमार के टेंट गोदाम में आग लग गई। लाखों का समान और कपड़ा जलकर राख हो गया। घर वालों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई, मगर परिवार की अलका अरोरा नाम की 35 वर्षीय महिला उसमें फंस गई। काफी देर तक उसे तलाशा गया मगर कोई सुराग नहीं मिल सका, आग बुझने के बाद देखा तो परिजनों को अलका का शव मिला। शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

कपड़े के आग पकड़ते ही उठने लगीं लपटें
बताया जा रहा है कि आग लगते की सबसे पहले कपड़ों ने आग पकड़ी जिसकी वजह से पूरी दुकान के माल में लपटें उठने लगीं। आग पीछे घर तक पहुंच गई। धुंआ से पूरी गली भर गई। मामले की सूचना पर चार फायर ब्रिगेड, कोतवाली प्रेमनगर और किला पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सीढ़ी लगाकर परिवार के लोगों को बाहर निकाला। देर रात तक अलका घर के अंदर लपटों के बीच फंसी हुई थी। काफी देर कोशिश के बाद भी अलका का कोई सुराग नहीं मिल सका। मगर आग बुझने के बाद देखा तो परिवार वालों को उसका शव मिला। महिला के पति का रो-रोकर बुरा हाल है।

एसएसपी बोले आग लगने की वजह तलाश रही फायर विभाग की टीम
मामले में एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि, आग लगने की वजह स्प्ष्ट नहीं हो सकी है। फिलहाल फायर विभाग की टीम दुकान और घर मे आग लगने की वजह तलाश रही है। जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी। साथ ही एसएसपी ने फायर विभाग के कर्मचारियों को बेहतर इलाज के आदेश जारी किए है।

संबंधित समाचार