कुशीनगर: पत्नी को पीट पीटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी पति गिरफ्तार
कुशीनगर, अमृत विचार। कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र की ग्रामसभा पचार में बीती रात एक पति ने अपनी पत्नी को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार करने के साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है …
कुशीनगर, अमृत विचार। कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र की ग्रामसभा पचार में बीती रात एक पति ने अपनी पत्नी को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार करने के साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पचार गांव के बाहर प्राथमिक विद्यालय के बगल में एक जर्जर सरकारी भवन में राजेश नट अपनी पत्नी हीना (35) और तीन बच्चों के साथ काफी दिनों से रहता है। दोनों पति पत्नी एक ईंट भट्ठे पर काम करते थे। राजेश शराब का आदी था और दोनों पति पत्नी में आए दिन झगड़ा होता रहता था। बीती रात भी दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और पति ने पत्नी को पीट पीटकर मार डाला।
वहीं शुक्रवार की चौकीदार की सूचना पर कप्तानगंज थाना के प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह और सीओ कसया पीयूष कान्त राय ने भी पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल पुलिस ने मिश्रौली निवासी मृतका की मां मदीना की तहरीर पर राजेश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
