मुरादाबाद : जिले में फूटा डेंगू बम, 39 नये मरीज, संख्या पहुंची 890
मुरादाबाद, अमृत विचार। दिवाली पर जिले में डेंगू बम भी फूटा। 33 नये मरीजों की एलाइजा जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। इससे डेंगू मरीजों की संख्या जिले में बढ़कर 890 हो गई। नये मरीजों में 33 शहर और छह देहात क्षेत्र के रहने वाले हैं। जिले में डेंगू विकराल रूप धारण कर चुका है। …
मुरादाबाद, अमृत विचार। दिवाली पर जिले में डेंगू बम भी फूटा। 33 नये मरीजों की एलाइजा जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। इससे डेंगू मरीजों की संख्या जिले में बढ़कर 890 हो गई। नये मरीजों में 33 शहर और छह देहात क्षेत्र के रहने वाले हैं।
जिले में डेंगू विकराल रूप धारण कर चुका है। तापमान में कमी के बावजूद इस बार डेंगू का कहर कम नहीं हो रहा है। दिवाली पर जांच के लिए सैंपल की रिपोर्ट शुक्रवार शाम आई तो 39 नये मरीजों में डेंगू की पुष्टि एलाइजा जांच में हुई।
नये रोगियों में शहर के लालबाग के तीन, जामा मस्जिद के आठ, रहमतनगर, दौलतबाग के पांच, तहसील स्कूल के दो, पुलिस प्रशिक्षण केंद्र, पुराना आरटीओ, हरथला, नवीन नगर आदि मोहल्ले के रहने वाले हैं। जबकि देहात क्षेत्र में भोजपुर, ठाकुरद्वारा आदि के रोगियों में डेंगू की पुष्टि हुई।
वहीं जिले में अब तक बारह की मौत डेंगू से हो चुकी है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ एमसी गर्ग ने का कहना है कि डेंगू नियंत्रण और जागरूकता के साथ ही इलाज के जरूरी उपाय किए जा रहे हैं। लोगों से अपील है कि वह मच्छर से बचने के लिए खुद सावधानी बरतें। अपने घर और आसपास पानी जमा न होने दें। जिससे एडीज मच्छर के लार्वा न पनपने पाएं।
