अयोध्या: रेल क्रासिंग पार करते समय एक ही परिवार के पति-पत्नी व बच्चे समते चार की मौत
पूराबाजार (अयोध्या)। जिले में महाराजगंज थाना क्षेत्र के ग्राम दुर्गापुर रमपुरवा में शनिवार को दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। यहां मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पर इंजन की चपेट में आने से बाइक सवार दपंति व दो बेटों की मौत हो गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज …
पूराबाजार (अयोध्या)। जिले में महाराजगंज थाना क्षेत्र के ग्राम दुर्गापुर रमपुरवा में शनिवार को दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। यहां मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पर इंजन की चपेट में आने से बाइक सवार दपंति व दो बेटों की मौत हो गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बता दें कि शनिवार सुबह रामचंद्र निषाद (38) दवा लेकर बाइक से अपने गांव रामपुर पुवारी स्थित धनयी का पुरवा लौट रहा था। इस दौरान पत्नी विमला (34), पुत्र विमल (4) व गणेश (2) भी उसके साथ थे।

पुलिस ने मुताबिक प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ग्राम दुर्गापुर रमपुरवा में मानव रहित क्रॉसिंग के पास अचानक उसकी बाइक रुक गई। इसके साथ ही शंटिंग पर जा रहे इंजन की चपेट में बाइक सहित पूरा परिवार आ गया।
हादसे में रामचंद्र, विमला और गणेश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बेटे विमल की हालत सीरियस देख उसे मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर ले जाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। सीओ सदर रामकृष्ण चतुर्वेदी ने बताया कि शवों का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
