बरेली: सावधान! सेहत खराब कर सकती है रात की सर्दी
बरेली, अमृत विचार। अब सर्दी ने दस्तक दे दी है। विशेषज्ञों के अनुसार मौसम बदलने के साथ ही दिन में धूप व रात की सर्दी स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक साबित हो सकती है। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डा. आरके गुप्ता ने बताया कि अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। खासकर खांसी …
बरेली, अमृत विचार। अब सर्दी ने दस्तक दे दी है। विशेषज्ञों के अनुसार मौसम बदलने के साथ ही दिन में धूप व रात की सर्दी स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक साबित हो सकती है। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डा. आरके गुप्ता ने बताया कि अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। खासकर खांसी व दमा के रोगी अस्पताल पहुंच रहे हैं।
दीपावली पर आतिशबाजी का भी असर रहा। मरीज डेंगू की आशंका के चलते निजी व सरकारी अस्प्तालों का रुख कर रहे हैं। डॉक्टर ने लोगों को सर्दी से सावधान रहने की सलाह दी है। कहा सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनकर बाहर निकलना चाहिए। धुंध अधिक होने के कारण खासकर दमा रोगी मास्क जरूर लगाएं। जिला अस्पताल के आंकड़ों की बात करें तो शनिवार को 12 बजे तक ओपीडी में करीब 140 मरीज फ्लू के पहुंचे, जिनको संदिग्ध लक्षणों के आधार पर जांच व दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।
वरिष्ठ फिजीशियन डा. आशु अग्रवाल ने बताया कि मौसम बदलने के कारण सर्दी, खांसी, जुकाम आदि कुछ समस्याएं तो सामान्य हैं। इस मौसम में कई घातक बीमारियों जैसे डेंगू, स्वाइन फ्लू, मलेरिया समेत अन्य का खतरा बढ़ जाता है। आम लोग हल्का बुखार आने पर भी घबरा जाते हैं। बुखार आने पर कई बार लोगों के प्लेटलेट्स भी गिरने लगते हैं। ऐसे में समय पर परामर्श जरूरी है।
