मेक्सिको में एक ट्रक ने टोल बूथ और अन्य वाहनों को मारी टक्कर, 19 लोगों की मौत
मेक्सिको सिटी। मध्य मेक्सिको में शनिवार को एक मालवाहक ट्रक ने राजमार्ग स्थित शुल्क चौकी (टोल बूथ) और छह अन्य वाहनों को टक्कर मारी, जिससे 19 लोगों की मौत हो गयी और तीन लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मेक्सिको के संघीय सड़क एवं पुल तथा संबंधित सेवा एजेंसी ने एक बयान …
मेक्सिको सिटी। मध्य मेक्सिको में शनिवार को एक मालवाहक ट्रक ने राजमार्ग स्थित शुल्क चौकी (टोल बूथ) और छह अन्य वाहनों को टक्कर मारी, जिससे 19 लोगों की मौत हो गयी और तीन लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मेक्सिको के संघीय सड़क एवं पुल तथा संबंधित सेवा एजेंसी ने एक बयान जारी करके बताया कि शैंपू बनाने में इस्तेमाल होने वाला पदार्थ ले जा रहे ट्रक के ब्रेक खराब हो गए, जिससे यह शुल्क चौकी और अन्य वाहनों से टकरा गया। सोशल मीडिया पर सामने आए घटना के कुछ वीडियो में टक्कर के बाद वाहनों में आग लगी देखी गई तथा कुछ वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त दिखाई दे रहे हैं।
इसे भी पढ़ें…
अफ्रीकी देश सिएरा लियोन में तेल टैंकर में विस्फोट में 92 लोगों की मौत
