हरदोई: 607 महिलाओं ने जेल में बंद भाइयों को लगाया भाई दूज का टीका
हरदोई। भाइयों और बहनों के बीच अटूट रिश्ते का अनोखे पर्व भाई दूज पर जेल की दीवारें भी बाधक नहीं बन सकीं। 607 महिलाओं ने जेल के अंदर पहुंच कर अपने भाइयों के सूने माथे को आबाद किया। तो वहीं चार पुरुषों ने भी जेल में बंद अपनी बहनों से टीका कराया। प्रभारी जेल अधीक्षक …
हरदोई। भाइयों और बहनों के बीच अटूट रिश्ते का अनोखे पर्व भाई दूज पर जेल की दीवारें भी बाधक नहीं बन सकीं। 607 महिलाओं ने जेल के अंदर पहुंच कर अपने भाइयों के सूने माथे को आबाद किया। तो वहीं चार पुरुषों ने भी जेल में बंद अपनी बहनों से टीका कराया।
प्रभारी जेल अधीक्षक व जेलर संजय कुमार सिंह के अनुसार भाई दूज के पर्व पर जेल प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की। जिसके चलते 607 महिलाएं जेल पहुंची और अपने भाइयों के सूने माथे पर टीका लगाकर दूज का पर्व मनाया। अपनी बहनों को सामने पाकर अरसा से जेल की दीवारों में बंद चले आ रहे भाई का मन भर आया और बड़े प्यार से अपनी बहनों के सिर पर हाथ फिराकर ताउम्र उनकी रक्षा का आश्वासन दिया।
वहीं चार भाइयों ने भी जेल में पहुंचकर अपनी बंदी बहनों से टीका कराया और भाई दूज का पर्व मनाया। इसके पूर्व इतनी बड़ी संख्या में मिलाई करने वालों की व्यवस्था करने में जेल प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि जेलर संजय कुमार सिंह बताते हैं सब कुछ सुव्यवस्थित निपट गया। कोई ज्यादा दिक्कत है नहीं आई।
