जैसलमेर: तेज रफ्तार अनियंत्रित कार पलटने से तीन महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जैसलमेर। जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार पलट कर खड्डे में जा गिरी जिससे कार में सवार तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस उपनिरीक्षक जेठाराम ने बताया कि कार में सवार पांच लोग जैसलमेर से तनोट माता के मंदिर दर्शन के लिये जा रहे …

जैसलमेर। जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार पलट कर खड्डे में जा गिरी जिससे कार में सवार तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस उपनिरीक्षक जेठाराम ने बताया कि कार में सवार पांच लोग जैसलमेर से तनोट माता के मंदिर दर्शन के लिये जा रहे थे।

मार्ग में कार अनियंत्रित होकर सड़क से 150 फीट नीचे खड्डे में जा गिरी जिससे पांचों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान श्रीगंगानगर निवासी अर्जित उर्फ मनीष (24), अंदू (24), वर्षिका (26), विशाल (32), रिंकू (28) के रूप में की गई है।

उन्होंने बताया कि शवो को पोस्टमार्टम के लिये रामगढ़ अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है, उनके यहां पहुंचने पर पोस्टमार्टम करवाया जायेगा।

यह भी पढ़े-

बीजेपी राष्‍ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में बोले नड्डा, कहा- भाजपा का उत्कर्ष आना बाकी

संबंधित समाचार