रूस ने स्विट्जरलैंड को 2-0 से हराकर बिली जीन किंग कप जीता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्राग। रूस ने बिली जीन किंग कप के फाइनल में स्विट्जरलैंड के खिलाफ शुरुआती दोनों एकल मैच को जीतकर पांचवीं बार खिताब अपने नाम किया। दारिया कसात्किना और लियुडमिला सैमसोनोवा ने अपने -अपने एकल मुकाबले जीतकर रूस को 2-0 की अजेय बढ़त दिला दी। सैमसोनोवा ने तोक्यो ओलंपिक एकल चैंपियन बेलिंडा बेनसिच पर 3-6, 6-3, …

प्राग। रूस ने बिली जीन किंग कप के फाइनल में स्विट्जरलैंड के खिलाफ शुरुआती दोनों एकल मैच को जीतकर पांचवीं बार खिताब अपने नाम किया। दारिया कसात्किना और लियुडमिला सैमसोनोवा ने अपने -अपने एकल मुकाबले जीतकर रूस को 2-0 की अजेय बढ़त दिला दी।

सैमसोनोवा ने तोक्यो ओलंपिक एकल चैंपियन बेलिंडा बेनसिच पर 3-6, 6-3, 6-4 से जीत के साथ खिताब रूस के नाम कर दिया। इससे पहले कसात्किना ने जिल टेइचमन को 6-2, 6-4 से पराजित कर रूस को मजबूत शुरुआत दिलायी थी। इस प्रतियोगिता को पहले फेड कप के नाम से जाना जाता था।

रूस 2015 के बाद इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहली बार पहुंचा था। टीम इससे पहले 2004, 2005, 2007 और 2008 में खिताब अपने नाम कर चुकी है। स्विटजरलैंड की टीम 1998 के बाद पहली बार प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंची थी। टीम तब भी उपविजेता रही थी।

यह भी पढ़े-

अमेरिका ने इराकी प्रधानमंत्री के आवास पर हुए हमले की निंदा की

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज