बाल महिला सेवा संगठन हर रविवार को चलाएगा ‘गंदगी पर वार’ के तहत सफाई अभियान
लखनऊ। बाल महिला सेवा संगठन के तहत रविवार को केशव नगर में हर रविवार, गंदगी पर वार अभियान चलाया गया। इस अभियान में नगर निगम की ओर से चार फॉगिंग वाहन, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन वाहन और एक एंटी लार्वा टैकर उपलब्ध कराए गए। इसमें लगभग 500 घरों को कवर किया गया, जिसपर स्थानीय …
लखनऊ। बाल महिला सेवा संगठन के तहत रविवार को केशव नगर में हर रविवार, गंदगी पर वार अभियान चलाया गया। इस अभियान में नगर निगम की ओर से चार फॉगिंग वाहन, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन वाहन और एक एंटी लार्वा टैकर उपलब्ध कराए गए। इसमें लगभग 500 घरों को कवर किया गया, जिसपर स्थानीय लोगों ने अपनी खुशी जाहिर की।
इसके अलावा बाल महिला सेवा संगठन व नगर निगम के संयुक्त टीम की ओर से घर-घर संपर्क करके लोगों को सार्वजनिक स्वच्छता के प्रति जागरुक किया गया। साथ ही नागरिकों से अपील की गई कि खुले में कूड़ा न फेंके और अपने घरों में गीला कूड़ा व सूखा कूड़ा अलग-अलग रखे। इस दौरान डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन सुविधा को पुख्ता बनाए जाने के लिए संबंधित अफसरों से अपील भी की।
बाल महिला सेवा संगठन की सामाजिक कार्यकर्ता ममता त्रिपाठी, संगठन की उपाध्यक्ष आशा मौर्या, मीडिया प्रभारी मुरली प्रसाद वर्मा, वार्ड द्वितीय के अध्यक्ष रामविलास शर्मा, वरिष्ठ सदस्य केतकी, वरिष्ठ सदस्य अनूप सिंह, वरिष्ठ सदस्य सुरेंद्र कुमार व कई स्थानीय निवासियों के साथ नगर निगम के सफाई निरीक्षक सत्येंद्रनाथ, वार्ड मैनेजर शोभित पांडेय, वार्ड चैंपियन कमलेंद्र कुमार व सेनेटरी सुपरवाइजर अमित कुमार ने 23 सफाई कर्मियों की टीम के साथ मौजूद रहे।
