अयोध्या: रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वृद्ध का शव, जांच शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। महाराजगंज थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी पूरा बाजार अंतर्गत ग्राम नारा के पास रेलवे क्रॉसिंग से पूरब लगभग 60 साल के वृद्ध का कटा शव मिलने से आस पड़ोस में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। थानाध्यक्ष महाराजगंज वीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर शनिवार …

अयोध्या। महाराजगंज थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी पूरा बाजार अंतर्गत ग्राम नारा के पास रेलवे क्रॉसिंग से पूरब लगभग 60 साल के वृद्ध का कटा शव मिलने से आस पड़ोस में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

थानाध्यक्ष महाराजगंज वीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर शनिवार रात लगभग 8 बजे दुर्घटना स्थल पर पहुंचा तो देखा मृतक का शव पेट से कटा दो भाग में पड़ा है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मृतक के बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही है। रेलवे ट्रैक पर मिलने को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। मृतक कब और किस ट्रेन से कटा इसकी जानकारी नहीं मिल पाई। रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की सूचना पर ग्राम प्रधान रमेश सिंह, लाल साहब सिंह, लखपति सिंह आदि ने मौके पर पहुंचकर लाश का पंचनामा करवाने में  पुलिस ने टीम की मदद की।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज