कानपुर: जवान ने सरकारी पिस्टल से सिर में गोली मार की आत्महत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। जिले के सजेती थाना क्षेत्र के लहुरीमऊ गांव में बन रहे नेयवेली पावर प्लांट में आज दोपहर लगभग एक बजे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवान मंगीलाल पुत्र शंकरलाल उम्र लगभग 52 वर्ष निवासी ग्राम इगयासनी जनपद नागौर राजस्थान ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। हालांकि मौत का …

कानपुर। जिले के सजेती थाना क्षेत्र के लहुरीमऊ गांव में बन रहे नेयवेली पावर प्लांट में आज दोपहर लगभग एक बजे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवान मंगीलाल पुत्र शंकरलाल उम्र लगभग 52 वर्ष निवासी ग्राम इगयासनी जनपद नागौर राजस्थान ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। हालांकि मौत का कारण स्प्ष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक जवान अपने साथी जवानों के साथ 1:00 बजे ड्यूटी कर वापस अपना असलहा जमा करने पहुंचा था। मांगीलाल ने असलहा ना जमा कर बाहर ही खुद को सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंचे घाटमपुर सीओ तथा सजेती पुलिस ने बताया कि मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम के बाद ही सही कारण पता लग सकेगा। साथी जवानों ने बताया कि मृतक के एक लड़का तथा एक लड़की है तथा पत्नी को सूचना दे दी गई है। कल प्रातः परिवारी जन नवेली पावर प्लांट घाटमपुर यूनिट आ जाएंगे आ जाएंगे।

संबंधित समाचार