बरेली: त्यौहारों के बाद बढ़ा कोरोना का खतरा, बेंग्लूरु से लौटा युवक संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। त्यौहारों के बाद जिले में कोरोना संक्रमण का खतरा एक बार फिर बढ़ गया है। जिले में रविवार को बाहर से लौटे युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। हालांकि युवक एहतियातन होम आइसोलेशन का विकल्प चुनकर घर पर ही उपचार ले रहा है। विभाग के अनुसार संक्रमित युवक करीब 100 …

बरेली, अमृत विचार। त्यौहारों के बाद जिले में कोरोना संक्रमण का खतरा एक बार फिर बढ़ गया है। जिले में रविवार को बाहर से लौटे युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। हालांकि युवक एहतियातन होम आइसोलेशन का विकल्प चुनकर घर पर ही उपचार ले रहा है। विभाग के अनुसार संक्रमित युवक करीब 100 लोगों के संपर्क में आया होगा। इसके लिए विभागीय स्तर पर कॉटेक्ट ट्रेंसिग कर पता लगाया जाएगा। अक्टूबर के महीने में कोरोना के नए संक्रमित का औसत प्रतिदिन एक का रहा। इसके बाद जिले को कोरोना मुक्त की श्रेणी में रख दिया गया। कई दिनों तक जिला नए संक्रमितों से शून्य भी रहा। अचानक रविवार को युवक में संक्रमण मिलने से सक्रिय मामलों की संख्या भी दो हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार रविवार को महानगर निवासी 33 वर्षीय युवक में कोरोना की पुष्टि निजी लैब की ओर से जारी रिपोर्ट में हुई है। विभाग के अनुसार युवक बेंगलुरु में एक निजी कंपनी में तैनात है। बीते 30 अक्टूबर को फ्लाइट से बेंगलुरु से दिल्ली व आला हजरत ट्रेन से दिल्ली से बरेली आया था। उसके बाद शुक्रवार को तबीयत ठीक न होने पर उन्होंने डेंगू समेत अन्य जांचे कराईं। जिसमें डेंगू की पुष्टि नहीं हुई। जिसके बाद एहतियातन निजी लैब से कोरोना की जांच कराई, जिसकी रिपोर्ट में रविवार को संक्रमण की पुष्टि हुई। जिसके बाद जिले में खलबली मच गई। बताया जा रहा है कि युवक के घर में चार सदस्य है, जिनकी सोमवार को जांच कराई जाएगी।

30 टीमें करेंगी कोरोना जांच
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. बलवीर सिंह ने बताया कि संक्रमण के खतरे को देखते हुए जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है। सैंपलिंग प्रभारी को एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों पर अन्य राज्यों से आने वाले यात्रियों की अनिवार्य रूप से कोरोना जांच कराने को लेकर निर्देशित किया गया है। इसके लिए जांच टीमों की संख्या भी बढ़ाकर 30 की जा रही है। लोगों को कोविड प्रोटोकाल का पालन करने के लिए जागरूक भी किया जाएगा। अब सतर्कता से ही बचाव संभव है।

संबंधित समाचार