शाहजहांपुर: सीएम योगी 500 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास-लोकार्पण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन के मददेनजर सोमवार को कमिश्नर भी शाहजहांपुर पहुंच गए। यहां उन्होंने सभी तैयारियोंं का जायजा लिया। इस दौरान डीएम इन्द्रविक्रम सिंह और एसपी एस. आनंद सहित प्रशासनिक अमले ने तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान डीएम ने बताया कि 500 करोड़ …

शाहजहांपुर, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन के मददेनजर सोमवार को कमिश्नर भी शाहजहांपुर पहुंच गए। यहां उन्होंने सभी तैयारियोंं का जायजा लिया। इस दौरान डीएम इन्द्रविक्रम सिंह और एसपी एस. आनंद सहित प्रशासनिक अमले ने तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान डीएम ने बताया कि 500 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण करेंगे।

मुख्यमंत्री मंगलवार को सबसे पहले दोपहर एक बजे जलालाबाद पहुंचेंगे। वह जनसभा से पहले जलालाबाद, कटरा, तिलहर विधानसभा क्षेत्र की 131 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जलालाबाद में जनसभा करने के बाद शाहजहांपुर आएंगे।

यहां बरेली मोड़ आवास विकास कालोनी में सांसद रहे बिशनचंद्र सेठ की मूर्ति का अनावरण करेंगे। इसके बाद उनके आवास पर जाएंगे। मुख्यमंत्री शाहजहांपुर के जीआईसी रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही शाहजहांपुर शहर सीट, पुवायां, ददरौल विधानसभा क्षेत्र की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। डीएम ने बताया कि जलालाबाद और शाहजहांपुर में कुल 500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण मुख्यमंत्री करेंगे।

इसे भी पढ़ें…

बदायूं: सीएम योगी के स्वागत में होर्डिंग लगा रहे दो मजदूरों को इनोवा गाड़ी ने कुचला, हालत गंभीर

संबंधित समाचार