सीतापुर: पुलिस ने 360 लीटर अवैध शराब के साथ 24 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। जिलेभर में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों से चेकिंग के दौरान 360 लीटर अवैध शराब बरामद की है। साथ ही 24 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। थाना संदना से पुलिस ने 130 लीटर अवैध शराब के साथ नौ अभियुक्तों को …

सीतापुर। जिलेभर में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों से चेकिंग के दौरान 360 लीटर अवैध शराब बरामद की है। साथ ही 24 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। थाना संदना से पुलिस ने 130 लीटर अवैध शराब के साथ नौ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

इसी प्रकार थाना सदरपुर से पुलिस ने 80 लीटर अवैध शराब के साथ चार अभियुक्त, पिसावां से 30 लीटर अवैध शराब के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। थाना हरगांव से 20 लीटर अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त, थाना मानपुर से 20 लीटर अवैध शराब सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार। थाना थानगांव से पुलिस ने 20 लीटर के एक को गिरफ्तार किया है।

नैमिषारण्य से पुलिस ने 20-20 लीटर अवैध शराब के साथ एक-एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थाना सकरन से पुलिस ने 10 लीटर अवैध शराब सहित एक अभियुक्त, थाना तम्बौर से 10 लीटर अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार किया है। थाना मिश्रिख व रामपुर मथुरा से पुलिस ने 10-10 लीटर अवैध शराब के साथ एक-एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव