पीलीभीत: डेंगू की चपेट में आए और आधा दर्जन लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीसलपुर, अमृत विचार। डेंगू का प्रकोप कम नहीं हो सका है।नगर में और आधा दर्जन से अधिक लोग डेंगू की चपेट में आ गए। जबकि वायरल फीवर का प्रकोप भी तेजी से बढ़ता जा रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। बीसलपुर तहसील क्षेत्र में पिछले तीन …

बीसलपुर, अमृत विचार। डेंगू का प्रकोप कम नहीं हो सका है।नगर में और आधा दर्जन से अधिक लोग डेंगू की चपेट में आ गए। जबकि वायरल फीवर का प्रकोप भी तेजी से बढ़ता जा रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या भी बढ़ी है।

बीसलपुर तहसील क्षेत्र में पिछले तीन सप्ताह से डेंगू बुखार ने कहर बरपा रखा है। मोहल्ला बख्तावर लाल निवासी पंचम मौर्य ने बताया कि उनका पुत्र अशोक कुमार पिछले सात दिनों से तेज बुखार है।जांच कराने पर डेंगू संक्रमित निकला। उसका उपचार एक प्राइवेट चिकित्सालय में हो रहा है।

इसी मोहल्ले के सनी गुप्ता, अनिल कुमार, मोहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी विजयपाल की पत्नी ममता गंगवार , मोहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी संदीप मिश्रा, राम दुलारी श्याम सुंदर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मिश्रीलाल का पुत्र कुनाल मुकेश उपाध्याय, मीरपुर वाहनपुर के नदीम, राशिद की पुत्री सिया, अनीस खान, मुन्ना रमजान अली गौहर अली वाजिद अली, अनस सहित आधा दर्जन से अधिक लोग डेंगू से ग्रसित हैं। मरीजों का उपचार बीसलपुर नगर के प्राइवेट चिकित्सालयों में हो रहा है।

इसके अलावा दुर्गा प्रसाद निवासी किराना व्यापारी कुलदीप गुप्ता डेंगू बुखार की चपेट में आ गए। फागिंग धीमी गति से होने पर लोगों में रोष है। सीएचसी अधीक्षक डॉ ठाकुर दास ने बताया कि चिकित्सालय में डेंगू बुखार के उपचार हेतु सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध है। टीमों को संभावित क्षेत्र में भेजा जा रहा है।

संबंधित समाचार