रामपुर: तत्कालीन इंस्पेक्टर सहित दो पर सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने अस्पताल संचालक विनोद यादव और उनके दोस्त तत्कालीन गंज कोतवाली प्रभारी पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि उसके साथ मारपीट कर आठ माह पूर्व दुष्कर्म किया गया। महिला ने कल जब मुख्यमंत्री की सभा में पहुंचकर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने …

रामपुर, अमृत विचार। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने अस्पताल संचालक विनोद यादव और उनके दोस्त तत्कालीन गंज कोतवाली प्रभारी पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि उसके साथ मारपीट कर आठ माह पूर्व दुष्कर्म किया गया। महिला ने कल जब मुख्यमंत्री की सभा में पहुंचकर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की धमकी देते हुए वीडियो वायरल किया तब पुलिस ने आनन फानन में आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने आरोप लगाया कि वह एक अस्पताल पर काम करती थी। 5 अप्रैल की शाम को अस्पताल संचालक अपने दोस्त तत्कालीन गंज कोतवाली प्रभारी के साथ अस्पताल पहुंचे थे। वहां उसके साथ दोनों ने मारपीट की और दुष्कर्म किया। बाद में उसके जबरदस्ती कागज पर साइन करा लिए। इसके बाद दो लोगों को बुलाकर हत्या कराने के लिए कार में जबरदस्ती ले जा रहे थे। इस बीच यूपी 100 की गाड़ी वहां आ गई। इस पर महिला को कचहरी रोड पर रास्ते मे छोड़कर फरार हो गए।

इस घटना के बाद अपर पुलिस अधीक्षक और सीओ सिटी वहां पहुंचे थे। पुलिस अधिकारियों ने इस मामले में किसी तरह की कार्रवाई करने के बजाए घटना के साक्ष्य मिटा दिए थे। अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग गायब कर दी थी। सोमवार को महिला ने मुख्यमंत्री की जनसभा स्थल पर जाकर पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग लगाने का वीडियो वायरल कर दिया था। इसके बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में गंज पुलिस ने महिला की तहरीर पर तत्कालीन थाना प्रभारी रामवीर सिंह यादव, विनोद सिंह, मनोज और विजय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

रेप का मुकदमा पूरी तरह से झूठा है। इस मामले में पहले ही मजिस्ट्रेट जांच हो चुकी है। अब अधिकारियों को गुमराह करके रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।  —विनोद यादव, अस्पताल संचालक

संबंधित समाचार