बरेली: किला से गढ़ी चौकी तक रोड पर कदम-कदम पर खतरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। किला रेलवे क्रासिंग से लेकर गढ़ी पुलिस चौकी तक जर्जर सड़क की मरम्मत न होने से कदम-कदम पर खतरा पैदा हो रहा है। सीवर लाइन का काम पूरा होने के बाद इस सड़क को ठीक से दुरुस्त नहीं कराया गया है। इससे यहां पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। लोगों ने …

बरेली, अमृत विचार। किला रेलवे क्रासिंग से लेकर गढ़ी पुलिस चौकी तक जर्जर सड़क की मरम्मत न होने से कदम-कदम पर खतरा पैदा हो रहा है। सीवर लाइन का काम पूरा होने के बाद इस सड़क को ठीक से दुरुस्त नहीं कराया गया है। इससे यहां पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। लोगों ने कई बार इसकी शिकायत संबंधित अधिकरियों से की लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। जनसेवा संस्था के पदाधिकारियों ने शहर की मुख्य सड़कों में शामिल इस रोड की मरम्मत न होने और अधिकारियों के संवेदनहीन होने पर चिंता जाहिर करते हुए जल्द ही विरोध तेज करने की चेतावनी दी है।

किला रेलवे क्रासिंग से लेकर अलखनाथ मंदिर गढ़ी पुलिस चौकी तक की जर्जर सड़क को देखते हुए जनसेवा टीम के अध्यक्ष पम्मी खान वारसी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और अधिकारियों के रवैये को लेकर रोष जताया। साथ ही सड़क का निर्माण अतिशीघ्र कराए जाने की मांग भी की। बताते हैं कि स्थानीय लोग कई बार सड़क को लेकर शिकायत कर चुके हैं। बड़े बड़े गड्ढे होने की वजह से यहां आए दिन हादसे होते रहते हैं। गड्डो में कीचड़ होने से राहगीरों को आने-जाने में काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है।

स्थानीय निवासी अहमद खान टीटू ने कहा कि किला पुल के नीचे रेलवे लाइन की साइड वाली सड़क पिछले कई महीनों से बंद पड़ी हुई। जल्द ही सड़क निर्माण न हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। जनसेवा संस्था के हाजी साकिब रज़ा खां, मोहित भारद्वाज, राहुल कुमार सिंह, लवी मैसी, डॉ सीताराम राजपूत, मोहसिन इरशाद, अजय गाबा आदि ने सड़कों के निर्माण की मांग की।

अलखनाथ मंदिर जाने वाले श्रद्धालु भी हो रहे परेशान
इस रोड के क्षतिग्रस्त होने से अलखनाथ मन्दिर में जाने वाले श्रद्धालुओं को भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा हैं। अभी दीपावली पर भी लोगों को समस्या से जूझना पड़ा। इस सड़क पर गड्ढों के कारण जाम ही जाम लग जाता है।

संबंधित समाचार