अमरोहा : चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान
अमरोहा, अमृत विचार। जोया रोड पर चलती कार आग का गोला बन गई। चालक ने बमुश्किल कार से कूद कर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते कार में भीषण आग लग गई और आग की लपटें आसमान छू रही थी। सूचना पर दमकल की गाड़ियां भी देरी से पहुंची लेकिन आग पर काबू पा लिया …
अमरोहा, अमृत विचार। जोया रोड पर चलती कार आग का गोला बन गई। चालक ने बमुश्किल कार से कूद कर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते कार में भीषण आग लग गई और आग की लपटें आसमान छू रही थी। सूचना पर दमकल की गाड़ियां भी देरी से पहुंची लेकिन आग पर काबू पा लिया गया तब तक आधी कार जलकर राख हो गई।
यह घटना मंगलवार की सुबह अमरोहा जोया रोड की है। सैदनगली सीएचसी प्रभारी आसिफ अली अपनी कार से जिला अस्पताल से होकर अपने सीएचसी की तरफ जा रहे थे, तभी अमरोहा जोया रोड पर उनकी कार गरम हो गई और देखते ही देखते कार में अचानक आग लग गई।
कार की लपटें आसमान छू रही थी। सड़क पर चलती कार आग का गोला बनने से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर देरी से पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया लेकिन तब तक अधिकार जलकर राख हो गई थी।
