मिर्जापुर: दो बाइक में हुई जोरदार टक्कर, एक की मौत
मिर्जापुर। लालगंज थाना क्षेत्र के पतुलखी गांव में मंगलवार को सुबह दो बाइक के बीच हुए टक्कर में क्षेत्र के मुंशीपुर गांव के 38 साल के निवासी युवक श्रीनारायण चौबे की मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार कर्नाटक निवासी युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे …
मिर्जापुर। लालगंज थाना क्षेत्र के पतुलखी गांव में मंगलवार को सुबह दो बाइक के बीच हुए टक्कर में क्षेत्र के मुंशीपुर गांव के 38 साल के निवासी युवक श्रीनारायण चौबे की मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार कर्नाटक निवासी युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही स्वजन रोने बिलखने लगे।
लालगंज थाना के मुंशीपुर गांव निवासी श्रीनारायण चौबे सुबह अपने पिता शिवशंकर चौबे पूर्व प्रधान को प्रयागराज जाने के लिए लालगंज से बस पर बैठा कर अपने घर वापस हो रहा था। पतुलखी गांव में शिवमूर्ति नगर के पास फोरलेन सड़क पर दाहिने लेन पर सामने से आ रहे 25 साल के कर्नाटक निवासी टूरिस्ट यात्री विद्याभूषण पुत्र गंगाधर अइय्यर आरएस मार्केट बागिश नगर कर्नाटक की न्यू जावा बाइक से आमने सामने टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी जोरदार था की श्रीनारायण चौबे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कर्नाटक निवासी टूरिस्ट यात्री गंभीर रुप से घायल हो गया। टूरिस्ट यात्री के साथ दूसरे बाइक से मौके पर पहुंचे साथी घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अस्पताल पर लेकर चला गया। गंभीर हालत देख चिकित्सक ने बेहतर उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। उधर मौत की खबर मिलते ही भारी संख्या में ग्रामीण थाने पर पहुंचे।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची लालगंज पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर थाने पर पहुंचकर अग्रेतर कार्रवाई के बाद पीएम के लिए भेज दिया।
