हरदोई: भाहपुर गोलीकांड मामले के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
हरदोई। पाली थाना पुलिस को भाहपुर गोलीकांड मामले में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी अली वारिश व उसके एक साथी को ऑपरेशन शिकंजा के तहत गिरफ्तार कर लिया, पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के पास से एक-एक तमंचा व कारतूस भी वरामद किए। गिरफ्तार अभियुक्तों को पुलिस ने …
हरदोई। पाली थाना पुलिस को भाहपुर गोलीकांड मामले में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी अली वारिश व उसके एक साथी को ऑपरेशन शिकंजा के तहत गिरफ्तार कर लिया, पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के पास से एक-एक तमंचा व कारतूस भी वरामद किए। गिरफ्तार अभियुक्तों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया जहां से दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
आपको बता दें कि पाली थाना क्षेत्र के भाहपुर गांव के 45 साल के श्रीश राजपूत को निजामपुर गांव के युवकों ने उस समय गोली मार दी, जब वह निजामपुर गांव में लेबर करने गए थे। हमलावरों ने पहले लाठियों से मारापीटा, उसके बाद गोली मार दी। मरणासन्न अवस्था में श्रीश को छोड़कर आरोपी हमलावर मौके से फरार हो गए थे।
इस मामले में पीड़ित के परिजनों और ग्रामीणों ने पाली-रूपापुर मार्ग भी जाम कर दिया था। जिसके बाद मौके पर कई थानों की भारी पुलिस फोर्स को भी बुलाना पड़ा था। फिलहाल घायल श्रीश का लखनऊ के ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। वहीं श्रीश के भाई गिरीश द्वारा अली वारिश सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।
उधर पुलिस ने पाली क्षेत्र के दलेलपुर पुलिया के पास मुख्य आरोपी अली वारिश पुत्र एजाद खां और उसके साथी अतीक पुत्र रफीक खां को गिरफ्तार कर लिया, पुलिस ने दोनों के पास से एक एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किए। थानाध्यक्ष संजय पांडेय ने बताया कि वह और उनकी टीम के साथ एसओजी व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता मिली।
