अयोध्या: खरना से शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला व्रत, रोशनी से नहाये दिखेंगे घाट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। छठ पूजा के दूसरे दिन खरना के साथ 36 घंटे का निर्जला व्रत आरंभ हो गया। मंगलवार को दिन भर बाजारों में श्रद्धालु खरीदारी करते नजर आए। बाजारों में सूप, दउरी, फलों व पूजा से संबंधित सामग्रियों की दुकानों पर काफी भीड़ नजर आई। जिले में छठ पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह …

अयोध्या। छठ पूजा के दूसरे दिन खरना के साथ 36 घंटे का निर्जला व्रत आरंभ हो गया। मंगलवार को दिन भर बाजारों में श्रद्धालु खरीदारी करते नजर आए। बाजारों में सूप, दउरी, फलों व पूजा से संबंधित सामग्रियों की दुकानों पर काफी भीड़ नजर आई। जिले में छठ पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। घाटों पर छठ पूजा को लेकर प्रशासन की तरफ विशेष व्यवस्था की गयी है।

विशेषकर गुप्तार घाट और सरयू घाट पर छठ में होने वाली भीड़ को लेकर प्रशासन ने हर तरह के इंतजाम किए हैं। डीएम नितीश कुमार ने बुधवार को दोपहर 2 बजे से भीड़ समाप्ति तक और 11 नवम्बर 2021 को पूर्वान्हन 3 बजे से भीड़ समाप्ति के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगायी है। उन्होंने बताया कि सभी एसडीएम अपने-अपने तहसीलों में सम्बंधित पुलिस अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर तथा आवश्यकतानुसार स्टाफ की ड्युटी अपने स्तर से लगाकर शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।

गुरुवार को खोला जाएगा व्रत

चार दिन चलने वाले छठ पूजा के दूसरे दिन खरना मनाया जाता है। इस दिन श्रद्धालु गुड़ या गन्ने के रस से बने खीर का सेवन करने के साथ 36 घंटे का लंबा निर्जला व्रत धारण करते हैं। खरना के बाद बुधवार को सूर्यास्त के समय श्रद्धालु सूर्य को अर्घ्य देंगे और बृहस्पतिवार की सुबह सूर्योदय के समय सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रत खत्म करेंगे। छठ पूजा परिवारिक सदस्यों की समृद्धि और कल्याण के लिए की जाती है। मान्यता है कि इस व्रत को सूर्य भगवान को खुश करने के लिए मनाया जाता है। इस दौरान श्रद्धालु 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत रखकर सूर्य भगवान की उपासना करते हैं।

 

संबंधित समाचार