सीतापुर: पुलिस ने पांच आटो लिफ्टरों को किया गिरफ्तार, छह बाइकें बरामद
सीतापुर। जिले के रेउसा, थानगांव व इमलिया सुल्तानपुर पुलिस ने आटोलिफ्टर गिरोहों का भंडाफोड़ कर चोरी की गईं छह बाइकों सहित पांच अभियुक्तों काे गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है। पुलिस ने दो अभियुक्तों के पास से तमंचा व कारतूस भी बरामद की है। थानगांव पुलिस ने टीम ने इलाके के जैतहिया मोड़ के पास …
सीतापुर। जिले के रेउसा, थानगांव व इमलिया सुल्तानपुर पुलिस ने आटोलिफ्टर गिरोहों का भंडाफोड़ कर चोरी की गईं छह बाइकों सहित पांच अभियुक्तों काे गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है। पुलिस ने दो अभियुक्तों के पास से तमंचा व कारतूस भी बरामद की है। थानगांव पुलिस ने टीम ने इलाके के जैतहिया मोड़ के पास से एक मुखबिर की सूचना पर इलाके के जंगलटपरी गांव निवासी मोहम्मददीन व रहीश को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की गईं चार मोटर साइकिलें दो देशी तमंचा व कारतूस बरामद की है। पुलिस ने अभियुक्तों को जेल रवाना कर दिया है। खुलासा करने वाली पुलिस टीम में दारोगा प्रदीप कुमार, हेड कांस्टेबल राजकुमार यादव, राजेश कुमार निषाद व मनोज तिवारी, आरक्षी इरशाद अहमद, अंकित मलिक, रामप्रसाद मौर्य व नरेंद्र तोमर शामिल थे। इसके अलावा इमलिया सुल्तानपुर पुलिस ने कोतवाली देहात क्षेत्र के कचनार पेट्रोल पंप के पास से कोतवाली देहात क्षेत्र के पिपरी मिर्जापुर गांव निवासी मखोले व संजय को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की गई एक मोटर साइकिल व एक देशी तमंचा मय कारतूस बरामद किया गया है।
इनको पकड़ने वाली पुलिस टीम में दारोगा झारिया सिंह, आरक्षी राहुल यादव, राजेश कुमार शर्मा, मोहम्मद अकरम आदि शामिल थे। पुलिस ने अभियुक्तों को जेल रवाना कर दिया है। इसी तरह रेउसा पुलिस ने क्षेत्र के मरखापुर गांव के पास से थानगांव इलाके के गोलोक कोड़र निवासी राकेश को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से पुलिस ने चोरी की गई एक मोटर साइकिल बरामद की है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में दारोगा एखलाक हैदर व हेड कांस्टेबल अशोक तिवारी शामिल थे।
