रामपुर : कोर्ट ने फिर जारी किया जयाप्रदा नहाटा के खिलाफ सम्मन
रामपुर, अमृत विचार। एमपी-एमएलए कोर्ट में लगातार पेश नहीं होने कारण उनको सम्मन जारी किया गया। उसके बाद भी वह कोर्ट में नही पेश हुई। उसके बाद मंगलवार को कोर्ट ने एक बार फिर से उनको सम्मन जारी किया। अब इस मामले में 11 दिसंबर को सुनवाई होगी। पूर्व सांसद जयाप्रदा नाहटा के खिलाफ साल …
रामपुर, अमृत विचार। एमपी-एमएलए कोर्ट में लगातार पेश नहीं होने कारण उनको सम्मन जारी किया गया। उसके बाद भी वह कोर्ट में नही पेश हुई। उसके बाद मंगलवार को कोर्ट ने एक बार फिर से उनको सम्मन जारी किया। अब इस मामले में 11 दिसंबर को सुनवाई होगी।
पूर्व सांसद जयाप्रदा नाहटा के खिलाफ साल 2019 में चुनाव प्रचार के दौरान स्वार थाना क्षेत्र में एक सड़क के उद्घाटन का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में फ्लाइंग स्काउट 34 स्वार विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी डॉ. नीरज कुमार पाराशरी की ओर से स्वार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस मामले में पुलिस ने विवेचना के बाद कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है।
अब ये मामला एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रहा है। लेकिन, अभी तक पूर्व सांसद जयाप्रदा नाहटा न तो किसी तारीख पर पहुंची हैं और न ही जमानत कराई है। जबकि कोर्ट द्वारा पूर्व सांसद को कोर्ट में उपस्थित में होने को लेकर कई बार पत्र भेजे गए हैं।
इसके बाद भी पूर्व सांसद के कोर्ट न पहुंचने पर पिछली तारीख पर कोर्ट ने नाराजगी व्यक्त करते हुए एसपी रामपुर को पत्र भेजकर विशेष संदेशवाहक के रूप में किसी पुलिस कर्मी को भेजकर जयाप्रदा नाहटा को सम्मन तामील कराने के लिए कहा था। मंगलवार को इस मामले में कोर्ट में तारीख थी, लेकिन वह मंगलवार को भी कोर्ट नहीं पहुंची। इस पर कोर्ट की ओर से उनको एक बार फिर से सम्मन जारी किया गया। कोर्ट अब इस मामले की सुनवाई 11 दिसंबर को करेगा।
