बरेली: ‘सम्मान नहीं भाजपा सरकार ने छीना महिलाओं का हक’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वंदना यादव का मंगलवार को पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि सपा सरकार में महिलाओं के हित में चलाईं गईं योजनाओं को भाजपा सरकार ने बंद कर दिया। भाजपा ने महिलाओं के हक को छीना है। उन्होंने कहा …

बरेली, अमृत विचार। समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वंदना यादव का मंगलवार को पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि सपा सरकार में महिलाओं के हित में चलाईं गईं योजनाओं को भाजपा सरकार ने बंद कर दिया। भाजपा ने महिलाओं के हक को छीना है। उन्होंने कहा कि आज महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है। आए दिन तरह-तरह की घटनाएं हो रही हैं।

उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से कहा कि वे घर-घर जाकर महिलाओं से मिलकर उनको पार्टी की नीतियों के बारे में बताएं, ताकि वर्ष 2022 में सपा का परचम लहरा सके। इसके अलावा अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मौलाना इरफान उल हक कादरी का पार्टी कार्यालय पर अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष असलम धनसिया, महानगर अध्यक्ष सनी मिर्जा ने स्वागत किया।

इरफान उल हक कादरी ने कहा आगामी चुनाव में सपा सरकार बनाने को सभी जाति धर्म के लोग एकजुट होकर काम करेंगे। भाजपा तो सिर्फ संप्रदायिकता की राजनीति करती है। मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष शमीम खा सुल्तानी, सत्येंद्र यादव, साधना मिश्रा, सुनीता यादव, शालिनी सिंह, रीना खान, ज़ैनब फ़ातिमा, कमलेश रत्नाकर, सीमा श्रीवास्तव, अलका सक्सेना, पल्लवी सक्सेना, सरिता गंगवार, नाजमा परवीन, सोनम श्रीवास्तव, निक्की, विशाखा, रोली, शब्बो खान, आरफ़ा खान, सीमा वर्मा, नूरजहां, आशा वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार