मुरादाबाद : शादियों का सीजन, होटल-बैंक्विट हॉल सब फुल
मुरादाबाद, अमृत विचार। देव उठान एकादशी के साथ ही मांगलिक कार्यक्रमों की शुरूआत फिर हो जाएगी। ऐसे में कारोबािरयों को दिवाली की तरह ही सहालग में भी धनवर्षा होने की उम्मीद है। इस बार के रिसोर्ट, होटल मंडप और धर्मशालाओं में भी बुिकंग पूरी हो गई है। साथ-साथ व्यापारियों ने भी बाहर से सामान मंगाना …
मुरादाबाद, अमृत विचार। देव उठान एकादशी के साथ ही मांगलिक कार्यक्रमों की शुरूआत फिर हो जाएगी। ऐसे में कारोबािरयों को दिवाली की तरह ही सहालग में भी धनवर्षा होने की उम्मीद है। इस बार के रिसोर्ट, होटल मंडप और धर्मशालाओं में भी बुिकंग पूरी हो गई है। साथ-साथ व्यापारियों ने भी बाहर से सामान मंगाना शुरू कर दिया है।
पंडित केदार मुरारी ने बताया िक देव उठान एकादशी के चार दिन बाद 19 नवंबर से सहालग शुरू होगा और 13 दिसंबर को साल का अखिरी मुहूर्त होगा। इन दिनों में 15 मुहूर्त ही हैं जिनमें शादियां होंगी। उसके बाद तििथयां अगले साल की होंगी।
दो साल से थम गया था कारोबार
कोरोना संकट के कारण दो साल से कारोबार थम सा गया था। वायरस के प्रकोप के चलते विवाह स्थल पर 50 से ज्यादा लोगों को एकजुट करने की अनुमति नहीं थी। अब स्थिति सामान्य होने के बाद शादियों को लेकर लोगों में काफी उत्साह है।
हलवाई और कैटरर्स को काम
मुरादाबाद बैंकट हॉल एसोसिएशन अध्यक्ष राजू सरीन ने बताया कि शादियों से कई लोगों को काम मिलता है। हलवाई, कैटरर्स, बैंड बाजा, फूलों की सजावट, वेटर्स आदि की काफी बुकिंग है। कोरोना के चलते 2 साल से व्यापार चौपट है। बीते दिनों बंदिशों के बीच हुई शादियों से कोई खास फायदा नहीं हुआ। अब फिर से हालात बदलने की ओर हैं।
ग्राहकों के लिए विशेष तैयारियां
साहिल साड़ी शोरूम के मालिक साहिल ने कहा कि विवाह समारोह को देखते हुए खास तैयारियां की जा रही हैं। समारोह को लेकर खास तरह के लहंगे, लांचे, सूट के अलावा सिल्क सहित कई तरह की वैरायटी ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं। इसके अलावा गाउन की विवाह समारोह के लिए विशेष मांग है। ग्राहकों की पसंद के अनुसार कपड़ों की स्पेशल वैरायटी मंगवाई गई है।
होटल, मंडप व धर्मशालाएं फुल
मिगलानी सेलिब्रेशन के मालिक कार्तिक मिगलानी ने बताया लंबे समय बाद शादियों में उल्लास नजर आएगा। इसके लिए होटल मंडप में बुकिंग की गई है। होटल रेड सफायर के मालिक मनीष ने बताया कि अब बिना पाबंदियों के शादियां होंगी।
शादी मुहूर्त
नवंबर- 19, 20, 21, 26, 28, 29, 30
दिसंबर- 1, 2, 5, 6, 7, 11, 12, 13
तैयारी
शहर के रिसोर्ट, होटल, मंडप और धर्मशालाएं बुक
इस बार पड़ेगी महंगाई की मार खाने की प्लेट भी हुई महंगी
